Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kantara के हिंदी वर्जन ने 'बायकॉट बॉलीवुड' के बीच सिनेमाघरों में 100 दिन किए पूरे, रिकॉर्ड तोड़ कमाई जारी

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sun, 22 Jan 2023 08:27 PM (GMT+05:30)

    Kantara Hindi 100 Days कांतारा फिल्म के हिंदी वर्जन ने बॉक्स ऑफिस पर 100 दिन पूरे कर लिए है। खास बात यह है कि जहां एक ओर बॉलीवुड बायकॉट का शिकार हो रह ...और पढ़ें

    Kantara Hindi 100 Days: कांतारा ने बॉक्स ऑफिस पर 100 दिन पूरे कर लिए है।
    Kantara Hindi 100 Days: कांतारा ने बॉक्स ऑफिस पर 100 दिन पूरे कर लिए है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Kantara Hindi 100 Days: कर्नाटक की लोकप्रिय फिल्म कांतारा के हिंदी वर्जन ने सिनेमाघरों में 100 दिन पूरे कर लिए हैं। यह अभी भी कई सिनेमाघरों में चल रही है और दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। इस फिल्म ने काफी अच्छा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी किया है।

    'कांतारा हिंदी ने सिनेमाघरों में 100 दिन पूरे कर लिए हैं'

    इस बारे में फिल्म के प्रोडक्शन हाउस ने रविवार को जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है, 'कांतारा हिंदी ने बहुत अच्छा व्यापार किया है। पारंपरिक लोक साहित्य फिल्म ने सिनेमाघरों में 100 दिन पूरे कर लिए हैं। हम इसके लिए हमारे दर्शकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं।' इस अवसर पर फिल्म से जुड़े लोग भी काफी खुश थे। इसी प्रोडक्शन हाउस ने केजीएफ चैप्टर 2 भी बनाई थी।

    यह भी पढ़ें: Akshay Kumar ने पीएम मोदी की फिल्मों को लेकर दी गई सलाह पर दी प्रतिक्रिया, कहा- बायकॉट अब...

    कांतारा कन्नड़ भाषा में मात्र ₹20 करोड़ के बजट से बनाई गई थी

    गौरतलब है कि फिल्म कांतारा कन्नड़ भाषा में मात्र ₹20 करोड़ के बजट से बनाई गई थी। इसके बाद यह फिल्म रातों-रात सुपरहिट हो गई। फिल्म के निर्माता ने इसके बाद इसे कई भाषा में रिलीज किया, जिसमें तेलुगु और हिंदी भी शामिल है। इस फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ व्यापार करते हुए इतिहास रच दिया। इस फिल्म का लेखन और निर्देशन ऋषभ शेट्टी ने किया है। वहीं, यह फिल्म पहले कन्नड़ और फिर हिंदी में रिलीज हुई थी।

    यह भी पढ़ें: Kartik Aaryan ने करण जौहर की दोस्ताना 2 से बाहर निकाले जाने पर दी सफाई, कहा- जब दो लोगों के बीच झगड़ा...

    कांतारा फिल्म में मुख्य अभिनेता की भूमिका ऋषभ शेट्टी ने निभाई है

    कांतारा फिल्म में मुख्य अभिनेता की भूमिका भी ऋषभ शेट्टी, सप्तमी गौड़ा और किशोर कुमार जी ने निभाई है। यह फिल्म अब तक ₹400 करोड़ से अधिक की कमाई बॉक्स ऑफिस पर कर चुकी है। यह 2022 की लोकप्रिय फिल्मों में से एक है। इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था। फिल्म में भारत के गांव- जंगल की कहानी बताई गई है। ऋषभ शेट्टी जल्द कई फिल्मों का निर्माण करने वाले है। वह कई फिल्मों में अहम भूमिका भी निभा चुके है।

    खबरें और भी