Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kantara IMDb Ranking: कांतारा आईएमडीबी पर KGF 2 को पीछे छोड़ बनी सबसे ज्यादा रेटेड फिल्म, धनुष ने भी सराहा

    By Jagran NewsEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Fri, 14 Oct 2022 06:18 PM (IST)

    Kantara IMDb Ranking कांतारा फिल्म को काफी अच्छे रिव्यु मिले है। वहीं कई लोगों ने इस फिल्म की सराहना की है। इस फिल्म की अब सोशल मीडिया पर धनुष ने प्रश ...और पढ़ें

    Kantara IMDb Ranking: कांतारा फिल्म जल्द रिलीज हो गई है।
    Kantara IMDb Ranking: कांतारा फिल्म जल्द रिलीज हो गई है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Kantara IMDb Ranking: कांतारा फिल्म हाल ही में रिलीज हुई है। यह एक कन्नड़ फिल्म है। इस फिल्म को कई लोग सराह रहे हैं। कांतारा का निर्देशन ऋषभ शेट्टी ने किया है। अब इस फिल्म की सराहना धनुष ने की है। यह फिल्म आईएमडीबी पर भी सबसे ज्यादा रेटेड की हुई इंडियन फिल्म है। यह एक ऐक्शन और ड्रामा फिल्म है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा व्यापार कर रही है। वहीं फिल्म को सभी से सराहना भी मिल रही है।

    कांतारा को धनुष ने माइंड ब्लोइंग और मस्ट वॉच बताया है 

    अब अभिनेता धनुष ने शुक्रवार को ट्विटर पर फिल्म कांतारा को माइंड ब्लोइंग और मस्ट वॉच बताया है। उन्होंने यह भी कहा कि ऋषभ शेट्टी को खुद पर गर्व होना चाहिए। उन्होंने इस फिल्म के माध्यम से बहुत बड़ी उपलब्धि प्राप्त की है। ऋषभ शेट्टी ने न सिर्फ फिल्म का निर्देशन किया है बल्कि अभिनय भी किया है। धनुष ने फोटो ट्वीट करते हुए लिखा है, 'कांतारा माइंड ब्लोइंग, मस्ट वॉच। ऋषभ शेट्टी आपको गर्व होना चाहिए। कांग्रेचुलेशन होम्बल फिल्म। बाउंड्री को आगे बढ़ाते रहो। सभी कलाकारों और टेक्नीशियन को गले लगाना चाहता हूं।' धनुष की पोस्ट को ट्विटर पर 24000 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं इसे साढ़े 3 हजार से ज्यादा बार रिट्वीट किया गया हैं।

    यह भी पढ़ें: Malaika Arora ने वेस्टर्न ऑउटफिट में किया रैंप वॉक, बोल्डनेस देख फैंस ने कहा, 'गॉर्जियस मल्ला'

    कांतारा फिल्म ने 90 करोड़ रूपये का व्यापार 13 दिनों में किया है

    कांतारा फिल्म ने 90 करोड़ का व्यापार 13 दिनों में किया है। वहीं कर्नाटक में फिल्म ने ₹70 करोड़ का व्यापार किया है। कांतारा आईएमडीबी पर सबसे ज्यादा रेटेड फिल्म भी बन गई है। इसने केजीएफ चैप्टर 2 को पीछे छोड़ दिया है। इस फिल्म को आईएमडीबी पर 9.4 रेटिंग मिली है जो कि किसी भी भारतीय फिल्म के लिए सबसे ज्यादा है। इसके बाद केजीएफ चैप्टर 2 है, जिसे 8.4 रेटिंग मिली है। वहीं तीसरे नंबर पर एसएस राजामौली की आरआरआर है, जिसे 8 रेटिंग मिली है।

    यह भी पढ़ें: Avneet Kaur Bold Photos: अवनीत कौर ने 21 वें जन्मदिन पर फैंस को दी हॉटनेस की गिफ्ट, कराया बोल्ड फोटोशूट

    कांतारा को फिल्म पोंनियिन सेलवन से कड़ी टक्कर मिल रही है

    कांतारा फिल्म को पोंनियिन सेलवन से कड़ी टक्कर मिल रही है। इसके बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा व्यापार कर रही है।

    खबरें और भी