Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kantara: एक साल बाद फिर होश उड़ाएगी 'कांतारा', फिल्म के चार्टबस्टर सॉन्ग 'वरह रुपम' का फुल वर्जन होगा रिलीज

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Fri, 29 Sep 2023 06:17 PM (IST)

    Kantara Song Varaha Roopam Full Version Release ऋषभ शेट्टी स्टारर और डायरेक्टोरियल फिल्म कांतारा ने खूब चर्चाएं बटोरी थी। पहले साउथ और फिर नॉर्थ में क ...और पढ़ें

    कांतारा के वरह रुपम गाना के फुल वर्जन होगा रिलीज (Photo Credit- Instagram)
    कांतारा के वरह रुपम गाना के फुल वर्जन होगा रिलीज (Photo Credit- Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Kantara Song Varaha Roopam Full Version Release: कन्नड़ फिल्म कांतारा साउथ की बड़ी हिट फिल्म बनकर सामने आई। बीते साल रिलीज हुई इस फिल्म ने नॉर्थ और साउथ दोनों जगहों पर धमाल मचाया। अब मेकर्स फिल्म के एक साल पूरे होने पर दर्शकों एक और सरप्राइज देने वाले है।

    दरअसल, कांतारा के मेकर्स बीते साल फिल्म के चार्टबस्टर सॉन्ग वरह रूपम को लेकर विवादों का शिकार हो गए थे। यहां तक कि कॉपीराइट केस सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया था, लेकिन अंत में जीत कांतारा के मेकर्स की हुई। इस जीत के बाद अब मेकर्स वरह रूपम का फुल वर्जन रिलीज करने जा रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi 2023: गणपति पर भी चढ़ा साउथ का रंग, कांतारा लुक में गजानन ने खींचा ध्यान, देखें वायरल वीडियो

    कब रिलीज होगा गाना ?

    कांतारा के प्रोडक्शन हाउस होमेबल फिल्म ने 28 सितंबर को ट्वीट करते हुए गाने के रिलीज की जानकारी शेयर की। प्रोडक्शन हाउस ने कहा, "स्टेडियम्स में गूंजने से लेकर हमारे त्योहारों की परंपराओं में शामिल होने और हमारी सुबह मीठी धुन बनने और वेकअप कॉल में शामिल होने तक, इस गाने ने हमारे जीवन पर एक अमिट छाप छोड़ी है। आइए इस शानदार गाने की धुन में फिर से खोने और महसूस करें, क्योंकि हम 30 सितंबर को कांतारा के गाने वरह रूपम का पूरा वर्जन रिलीज करने जा रहे हैं।"

    यह भी पढ़ें: Kantara Copyright Row: मेकर्स को सुप्रीम कोर्ट ने दी राहत, ऋषभ शेट्टी और विजय किरंगदूर नहीं होंगे गिरफ्तार

    कॉपीराइट मामले में क्यों उलझी कांतारा ?

    कांतारा के गाने को लेकर इस साल की शुरुआत में कॉपीराइट केस सामने आया। केरल के म्यूजिक बैंड थैक्कूड़ाम ब्रिज ने दावा किया था कि कांतारा का गाना वराह रूपम उनके गाने नवरसम गाने से कॉपी किया गया है। बैंड ने सोशल मीडिया पर कांतारा के मेकर्स पर आरोप लगाया था और इसके बाद कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

    खबरें और भी

    कांतारा 2 की तैयारी

    कांतारा को ऋषभ शेट्टी ने डायरेक्ट किया था। उन्होंने फिल्म में लीड रोल भी निभाया है। फिल्म की सफलता ने उन्हें पैन इंडिया स्टार बना दिया। इन दिनों ऋषभ शेट्टी, कांतारा के प्रीक्वल पर काम कर रहे हैं। फिलहाल एक्टर फिल्म की कहानी पर मेहनत कर रहे हैं। मेकर्स की पूरी कोशिश है कि वो कांतारा 2 को उसी आकर्षक और दिलचस्प अंदाज में दर्शकों के सामने लाए जैसे उन्होंने पहले पार्ट के साथ किया था।