Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 21, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kantara Oscar 2023 Nominations: आरआरआर के बाद अब कांतारा ने खेला ऑस्कर 2023 के लिए दांव, भरा नॉमिनेशन

    By Rupesh KumarEdited By:
    Updated: Wed, 21 Dec 2022 09:32 PM (IST)

    Kantara Oscar 2023 Nominations कांतारा फिल्म को लेकर फैंस काफी उत्सुक है। अब इस फिल्म को लेकर नई खबर आई है कि इस फिल्म को निर्माता ने ऑस्कर 2023 में भ ...और पढ़ें

    Kantara Oscar 2023 Nominations: कांतारा को ऑस्कर 2023 में भेजा जा रहा है।
    Kantara Oscar 2023 Nominations: कांतारा को ऑस्कर 2023 में भेजा जा रहा है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Kantara Oscar 2023 Nominations: ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा ने वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपये से अधिक का व्यापार किया है। फिल्म को मिली लोकप्रियता से प्रेरित निर्माता ने नया दांव चल दिया है। अब उन्होंने फिल्म को ऑस्कर 2023 में भेजने का निर्णय लिया है। इसके लिए उन्होंने नॉमिनेशन भी कर दिया है। उन्होंने आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि की है।

    कांतारा को प्रोड्यूसर ने ऑस्कर 2023 में भेजने का निर्णय लिया है

    ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा 2022 की भारतीय सिनेमा जगत की बड़ी ब्लॉकबस्टर में से एक है। इस फिल्म में सभी भाषाओं में दर्शकों को काफी एंटरटेन किया है। अब यह फिल्म ऑस्कर 2023 पर अपना लक्ष्य साधने की तैयारी में हैं। फिल्म कांतारा के प्रोड्यूसर ने इस बात की पुष्टि की है कि उन्होंने फिल्म को ऑस्कर 2023 में भेजने का निर्णय लिया है और नॉमिनेशन कर दिया है। कांतारा आरआरआर के बाद दूसरी फिल्म होगी जो कि एकेडमी अवार्ड के लिए प्रयासरत है। यह दोनों ही फिल्में निजी प्रयासों से भेजी गई है, जबकि भारत की ओर से आधिकारिक एंट्री छेलो शो की है।

    यह भी पढ़ें: Charles Sobhraj: बातों से सांसें छीनने में माहिर बिकिनी किलर, इन फिल्मों और सीरीजों में जिंदगी आ चुकी है नजर

    कांतारा के निर्माता विजय किरंग्दुर ने इस बात की पुष्टि की है

    फिल्म के निर्माता विजय किरंग्दुर ने इंडिया टुडे से इस बात की पुष्टि की। उन्होंने कहा, 'हमने एप्लीकेशन सबमिट कर दिया है और हम अब भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं कि हमारी फाइनल नॉमिनेशन में एंट्री हो जाए।' कांतारा कन्नड़ फिल्म है, जिसे कई भाषाओं में डब करके रिलीज किया गया था। यह कर्नाटक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बनी है।

    यह भी पढ़ें: KBC 14 Finale: अमिताभ बच्चन ने शार्क टैंक इंडिया 2 की टीम के सामने आइडिया किया पिच, खुद के लिए मांगे ₹25 करोड़

    आरआरआर और छेलो शो ऑस्कर 2023 के लिए नॉमिनेशन कर चुकी है

    इसके पहले आरआरआर ऑस्कर 2023 के लिए नॉमिनेशन कर चुकी है। इस बात की जानकारी खुद फिल्म के निर्देशक एसएस राजामौली ने सोशल मीडिया पर दी थी। इस फिल्म में 14 केटेगरी में नामांकन किया है। फिल्म में राम चरण और जूनियर एनटीआर की अहम भूमिका थी।

    खबरें और भी