Daadi Ki Shaadi Trailer: 45 की उम्र में डेब्यू करेंगी रणबीर कपूर की बहन, फैंस देखकर बोले- ये तो खानदानी एक्टर
कॉमेडियन-एक्टर कपिल शर्मा अपनी नई फिल्म 'दादी की शादी' के साथ बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं, जिसका ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। यह एक फैमिली ड्राम ...और पढ़ें
-1776855276329_m.webp)
HighLights
कपिल शर्मा 'दादी की शादी' से बड़े पर्दे पर वापसी
नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी फिल्म में आएंगे नजर
फिल्म 8 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कॉमेडियन-एक्टर कपिल शर्मा (Kapil Sharma) बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। कॉमेडियन इस बार एक फैमिली ड्रामा लेकर आ रहे हैं, जो पहले से ही ऑनलाइन धूम मचा रही है।
कपिल की नई फिल्म का नाम 'दादी की शादी' (Daadi Ki Shaadi) है जिसका हाल ही में ट्रेलर रिलीज हुआ। कपिल शर्मा के अलावा फिल्म में नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी, सरथ कुमार और सादिया खातिब जैसे सितारे नजर आएंगे। फिल्म में हंसी, पागलपन और इमोशन्स का पूरा रोलरकोस्टर देखने को मिलेगा।
यह भी पढ़ें- Kara Trailer: तेल की कमी, महंगाई और भ्रष्टाचार को मिटाने आ रहे Dhanush! 'कारा' बनकर मचाएंगे तबाही
क्या है फिल्म की कहानी?
ये कहानी है टोनी (कपिल शर्मा) की जिसके लिए दुल्हन ढूंढी जा रही है। टोनी को तीन साल हो गए लेकिन मैचमेकर एक भी अच्छी लड़की नहीं तलाश कर पाया। आखिरकार टोनी के लिए रिश्ता मिल जाता है और सादिया खातीब से उनका रिश्ता पक्का हो जाता है। लेकिन यहीं से कहानी में बड़ा ट्विस्ट आता है. सादिया की मां यानि नीतू कपूर दादी-नानी की उम्र में शादी करने का फैसला लेती है। इस फिल्म से नीतू कपूर और ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा भी बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं।

कहानी में तब और भी रोमांच आ जाता है जब टोनी के दादाजी (योगराज सिंह) इस विचार का कड़ा विरोध करते हैं। वो कहते हैं कि अगर दादी इस उम्र में शादी करेगी तो टोनी को अपनी शादी रद्द करनी होगी। इन सबके बीच, टोनी अपनी दादीजी के जीवन के रहस्यमय व्यक्ति का पता लगाने का बीड़ा उठाता है, जिससे कहानी में एक मजेदार जासूसी मोड़ आ जाता है।
कब रिलीज होगी फिल्म?
दादी की शादी’ एक ऐसी फैमिली ड्रामा फिल्म होने वाली है जो रिश्तों और दूसरे मौके का जश्न बेहद मनोरंजक अंदाज में मनाती है। फिल्म दर्शकों के बीच पहले से ही उत्साह पैदा कर चुकी है। ‘दादी की शादी’ 8 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। आशीष आर. मोहन ने फिल्म का डायरेक्शन किया है।