विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Top 10 Tv TRP: बच गए कपिल शर्मा, कुंडली को झटका, ये शो नंबर वन

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Fri, 15 Feb 2019 03:42 PM (IST)Updated: Fri, 15 Feb 2019 09:04 PM (IST)

TV TRP - कपिल शर्मा का शो किस नंबर पर है ये तो आप अंदर ख़बर में पढ़ पायेंगे लेकिन ...और पढ़ें

Top 10 Tv TRP: बच गए कपिल शर्मा, कुंडली को झटका, ये शो नंबर वन
Top 10 Tv TRP: बच गए कपिल शर्मा, कुंडली को झटका, ये शो नंबर वन

मुंबईl कपिल शर्मा के शो ‘ द कपिल शर्मा शो’ ने इस बार की टी आर पी रैंकिग में अपनी लाज बचा ली है लेकिन वो रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी को नंबर वन की पायदान से नहीं उतार पाया है l

ब्रॉडकास्ट रिसर्च ऑडियंस काउन्सिल ( बीएआरसी ) ने साल 2019 के छठे हफ़्ते (2 से 8 फरवरी) की रेटिन्स जारी कर दी है l कपिल शर्मा का शो जो पिछले हफ़्तों में गिरा था इस बार संभल गया है और 2.8 रेटिंग्स के साथ तीसरे स्थान पर बना हुआ हैl लेकिन इस हफ़्ते की उथल पुथल के बीच ‘खतरों के खिलाड़ी’ सीज़न 9 का सिंहासन कोई नहीं हिला पाया हैl ख़तरनाक स्टंट्स और हाल ही में दर्द की दवा लेने के कारण शो से बाहर कर दिए गए विकास गुप्ता के विवाद के बीच इस शो ने अपनी पोजीशन होल्ड करते हुए 3.5 रेटिंग्स के साथ पहला स्थान बनाये रखा हैl

सुरभि ज्योति और अनीता हसनंदानी स्टारर नागिन 3 लगातार अपना दूसरा स्थान बनाये हुए है l हाल ही में माँ बनी एकता कपूर के इस शो को 3.2 की रेटिंग्स मिली हैl छठे से दो पायदान की छलांग लगा कर बच्चों के डांस शो ‘सुपर डांसर 3’ अब चौथे स्थान पर पहुंच गया हैl शो को 2.5 की रेटिंग मिली हैl इस शो को शिल्पा शेट्टी, अनुराग बसु और गीता कपूर जज करते हैंl

टॉप 5 से कुंडली भाग्य का पत्ता कट गया है लेकिन इसकी जगह आये शाहबान अज़ीम और रीम शेख़ स्टारर तुझसे है राब्ता को एक पायदान का नुकसान झेलना पड़ा हैl चार से पांच पर फिसले इस शो को 2.4 की रेटिंग मिली हैl

टॉप 10 से बाहर हो चुके मोहसीन खान और शिवांगी जोशी स्टारर ये रिश्ता क्या कहलाता ने 2.3 रेटिंग के साथ छठे नंबर पर छलांग लगाई हैl

बुरी तरह फिसले कुंडली भाग्य को 2.3 रेटिंग के साथ सातवां स्थान मिला हैl तारक मेहता का उल्टा चश्मा भी एक स्थान फिसल कर आठवें स्थान पर पहुंचा हैl नौवें नंबर पर डांस प्लस शो है जिसे 2.2 की रेटिंग मिली हैl हाल ही में इस शो का ग्रैंड फिनाले हुआ जिसे चेतन सालुंखे ने जीता है l  शब्बीर अहलुवालिया और सृति झा स्टारर कुमकुम भाग्य 2.1 रेटिंग के साथ दसवें स्थान पर बना हुआ हैl

यह भी पढ़ें: पुलवामा आतंकी हमले पर बॉलीवुड का खून खौला, कहा बदला लो...

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।