यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Kapil Sharma गुरु रंधावा के साथ करेंगे सिंगिंग डेब्यू, मीका सिंह ने बधाई देते हुए कहा- दो रॉकस्टार एक...
Kapil Sharma Guru Randhawa Song Alone कपिल शर्मा और गुरु रंधावा को बादशाह ने दोनों हाथ खड़े करने वाली इमोजी शेयर कर बधाई दी है। राघव सच्चर ने लिखा है ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Kapil Sharma Guru Randhawa Song Alone: कॉमेडियन कपिल शर्मा गुरु रंधावा के साथ एक म्यूजिक एल्बम में काम कर रहे हैं। उनके गाने के बोल 'अलोन' होंगे। इस बात की जानकारी दोनों ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर दी है। वहीं, उन्हें कई लोगों ने बधाई भी दी है। कपिल शर्मा कॉमेडियन होने के साथ-साथ अभिनेता भी हैं। अब वह सिंगिंग डेब्यू करने जा रहे हैं।
कपिल शर्मा के अलावा गाने में गुरु रंधावा की भी आवाज होगी
कपिल शर्मा ने रविवार शाम को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के माध्यम से इस बारे में जानकारी दी है। इस गाने में उनके अलावा गुरु रंधावा की भी आवाज होगी। दोनों ने कोलैबोरेशन की घोषणा की है। उन्होंने अपने गाने का नया पोस्टर भी जारी किया है। पोस्टर में कपिल ने ब्राउन कोट और ब्लैक टी शर्ट पहन रखी है। वहीं, उन्होंने डार्क सनग्लासेस लगा रखा है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16 की विनर होंगी प्रियंका चहर चौधरी, एक्स कंटेस्टेंट अली गोनी का दावा, कहा- एक्सपीरियंस से...
गुरु रंधावा और कपिल शर्मा का गाना 9 फरवरी को रिलीज होगा
गुरु रंधावा ने ब्लैक स्वेटर, मैचिंग कोट पहन रखा हैं। उन्होंने भी डार्क सनग्लासेस लगा रखा है। यह गाना 9 फरवरी को रिलीज होगा। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'हम आप लोगों के साथ अलोन की घोषणा करने को लेकर उत्साहित है। मैं इसे दुनिया को सुनाने को लेकर उत्सुक हूं। कपिल शर्मा पाजी का डेब्यू सॉन्ग होगा। यह गाना 9 फरवरी को रिलीज होगा।' इसके अलावा उन्होंने इसे कई लोगों को टैग भी किया है। इस पर मीका सिंह ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है, 'क्या बात है 2 रॉक स्टार एक फ्रेम में।'
यह भी पढ़ें: Shilpa Shetty और शमिता शेट्टी को चीटिंग मामले में कोर्ट से राहत, अब मां के खिलाफ चलेगा केस
गुरु रंधावा ने शहनाज गिल के साथ भी एक गाना किया था
इसके पहले हाल ही में गुरु रंधावा ने शहनाज गिल के साथ एक गाना किया था। गाने के बोल 'मून राइज' था। इस गाने का ऑडियो वर्जन पिछले वर्ष रिलीज हुआ था, जिसे काफी पसंद किया गया था। हाल ही में गाने का म्यूजिक वीडियो रिलीज किया गया था। गुरु रंधावा जल्द अनुपम खेर और के साथ फिल्म में एक्टिंग डेब्यू करने वाले हैं। वह फिल्म कुछ खट्टा हो जाए में नजर आएंगे।