यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Karan-Drisha Deol वेडिंग रिसेप्शन में पहुंचा पूरा बॉलीवुड, हाथों में हाथ डाले नजर आया कपल
Karan Deol Drisha Acharya Wedding Reception करण देओल और द्रिशा आचार्य ने 18 जून को पंजाबी रीति-रिवाज से शाद की। शादी के बाद इस कपल की रिसेप्शन पार्टी ...और पढ़ें

HighLights
- करण देओल और द्रिशा का हुआ रिसेप्शन।
- सलमान खान समेत शामिल हुए कई बड़े सितारें।
- पापा सनी देओल ने मीडिया में बांटी मिठाई।
नई दिल्ली, जेएनएन। Karan Deol Drisha Acharya Wedding Reception: करण देओल और द्रिशा आचार्य ने 18 जून को दोस्तों और परिवार वालों की मौजूदगी में शादी रचाई है। वहीं रविवार की रात इस कपल का ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन हुआ, जिसमे कई बॉलीवुड सितारे शामिल हुआ।
करण और द्रिशा का रिसेप्शन लुक
ग्रैंड रिसेप्शन मुंबई के बांद्रा में स्थित ताज लैंड्स एंड होटल (Taj Lands End) में आयोजित किया गया है। न्यूली वेड कपल के लुक की बात करे तो इस मौके पर दुल्हन द्रिशा ने बेज कलर का हेवी गाउन पहना हुआ है। तो वहीं, दुल्हे राजा ब्लैक एंड व्हाइट सूट-बूट में हैंडसम नजर आए।
View this post on Instagram
रिसेप्शन में शामिल हुए प्रेम चोपड़ा
करण और द्रिशा के वेडिंग रिसेप्शन में दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा भी शामिल हुए।
View this post on Instagram
सलमान खान ने भी मारी ग्रैंड एंट्री
रिसेप्शन पर सलमान खान ने भी ग्रैंड एंट्री मारी। इस मौके पर भाईजान ब्लू कलर के सूट में नजर आए।
View this post on Instagram
शत्रुघ्न सिन्हा भी हुए शामिल
अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा भी करण देओल के रिसेप्शन में शामिल हुए। उन्हें धरम पाजी के साथ पोज देते देखा गया। दोनों सुपरस्टार्स के साथ लव भी नजर आ रहे हैं।
खबरें और भी
View this post on Instagram
देओल फैमिली
करण के रिसेप्शन में चाचा बॉबी देओल और चाची तानिया देओल कुछ इस अंदाज में नजर आए। इस मौके पर बेटे आर्यमन देओल नजर आए। तीनों से मीडियो में पोज दिए।
View this post on Instagram
अभय देओल का दिखा ऐसा अंदाज
करण देओल के छोटे चाचा अभय देओल का रिसेप्शन में कुछ ऐसा अंदाज देखने को मिला।
View this post on Instagram
बेटे राजवीर के साथ सनी देओल
सनी देओल ने छोटे बेटे राजवीर के साथ रिसेप्शन पार्टी में मीडिया के सामने पोज दिए। बाप-बेटे की जोड़ी सुपरहिट लग रही है।
View this post on Instagram
जैकी श्रॉफ ने की झक्कास एंट्री
सीन देओल के बेटे करण की रिसेप्शन पार्टी में जैकी श्रॉफ ने शानदार एंट्री मारी। इस मौके पर उन्होंने मीडियाकर्मी से साथ फोटो भी खिंचवाई।
View this post on Instagram
कपिल शर्मा और गिन्नी भी हुए शामिल
करण और द्रिशा को बधाई देने कपिल शर्मा और उनकी पत्नी गिन्नी भी रिसेप्शन में शामिल हुए। यह कपल ट्विनिंग करता नजर आया।
View this post on Instagram
आमिर खान भी आए नजर
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान भी देओल परिवार की खुशियों में शामिल हुए।
View this post on Instagram