Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    क्या Dulhania 3 के लिए Alia Bhatt को इस बोल्ड हसीना ने किया रिप्लेस? करण जौहर ने तोड़ी चुप्पी

    Updated: Fri, 05 Jan 2024 09:26 PM (IST)

    Dulhania 3 हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया और बद्रीनाथ की दुल्हनिया के बाद करण जौहर फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म दुल्हनिया 3 लाने जा रहे हैं। फिल्म में वरुण ध ...और पढ़ें

    आलिया भट्ट को दुल्हनिया 3 में रिप्लेस करने पर करण जौहर ने किया रिएक्ट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    आलिया भट्ट को दुल्हनिया 3 में रिप्लेस करने पर करण जौहर ने किया रिएक्ट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. दुल्हनिया 3 में आलिया भट्ट होंगी रिप्लेस?
    2. आलिया के रिप्लेसमेंट पर आया करण जौहर का रिएक्शन!
    3. करण जौहर ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Dulhania 3: आलिया भट्ट और वरुण धवन की रोमांटिक-कॉमेडी ड्रामा 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' और 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुईं। इन फिल्मों ने दर्शकों को भरपूर मनोरंजन दिया और आलिया-वरुण की जोड़ी भी काफी पसंद की गई। अब बारी इस फ्रेंचाइजी के तीसरी फिल्म की है।

    दुल्हनिया 3 से फिर धमाल मचाएंगे करण जौहर

    हाल ही में, एक खबर सामने आई थी कि करण जौहर (Karan Johar) ने एक बार फिर वरुण धवन (Varun Dhawan) को दूल्हा बनाने की ठान ली है। वह 'हम्प्टी शर्मा' और 'बद्रीनाथ' के बाद 'दुल्हनिया 3' (Dulhania 3) लाने जा रहे हैं। उन्होंने वरुण धवन के साथ फिल्म के कॉन्सेप्ट पर हामी भर ली है और इस साल के आखिर तक शूटिंग भी शुरू कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- करण जौहर की The Bull में दिलचस्प Salman Khan का किरदार, शाह रुख खान की राह पर निकले भाईजान?

    दुल्हनिया 3 में आलिया भट्ट होंगी रिप्लेस?

    जैसे ही खबरें सामने आईं, फिल्म की कास्ट पर भी चर्चा शुरू हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बी-टाउन की एक बोल्ड बाला 'दुल्हनिया 3' में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) को रिप्लेस करने जा रही हैं और ये अभिनेत्री कोई और नहीं बल्कि जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) बताई जा रही थीं। कहा जा रहा था कि 'दुल्हनिया 3' में आलिया भट्ट की जगह वरुण धवन की दुल्हनिया जाह्नवी बनेंगी।

    करण जौहर ने दिया रिएक्शन

    सोशल मीडिया पर चल रहीं खबरों पर फिल्ममेकर करण जौहर का रिएक्शन सामने आया है। डायरेक्टर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक स्टेटमेंट जारी कर अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है और इशारों-इशारों में 'द बुल' और 'दुल्हनिया 3' में एक्ट्रेसेस के रिप्लेसमेंट पर बात की है। करण जौहर ने कहा, "हर सुबह मैं ऐसी खबरों के साथ उठता हूं जिनकी धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा आधिकारिक पुष्टि नहीं की जाती है।"

    खबरें और भी

    Karan Johar

    करण जौहर ने आगे लिखा, "मीडिया के सदस्यों से अनुरोध करूंगा कि कृपया किसी फ्रेंचाइजी की निरंतरता या किसी की शुरुआत के बारे में अनुमान न लगाएं। समय और योजनाएं बनने और अमल होने पर हम डिटेल्स देंगे।  हम अपनी आगामी फिल्मों को लेकर दिखाए गए उत्साह से अभिभूत हैं, लेकिन अटकलों के बजाय सटीकता को पसंद करेंगे।"

    बता दें कि 'दुल्हनिया 3' की तरह चर्चा हो रही थी कि करण जौहर की आगामी फिल्म 'द बुल' में तृषा कृष्णन को सामंथा रुथ प्रभु ने रिप्लेस किया है। इस फिल्म में सलमान खान लीड रोल प्ले कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- The Bull: तृषा कृष्णन के हाथ से फिसली Salman Khan की फिल्म 'द बुल', इस बोल्ड तेलुगु एक्ट्रेस ने मारी बाजी?