Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    RRKPK ने पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा, करण जौहर ने फिल्म में रणवीर सिंह के कैरेक्टर को बताया 'मेल पू' जैसा

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Tue, 01 Aug 2023 09:57 AM (IST)

    RRKPK फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी बॉक्स ऑफिस पर जलवा काट रही है। कई लोगों ने इसे फैमिली एंटरटेनर मूवी बताया है। फिल्म करण जौहर की मोस्ट अवेटेड ड ...और पढ़ें

    File Photo of Ranveer Singh and Karan Johar
    File Photo of Ranveer Singh and Karan Johar

    HighLights

    1. 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' ने चखा सफलता का स्वाद
    2. फिल्म ने पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा
    3. करण जौहर ने रणवीर सिंह के कैरैक्टर को लेकर कही बड़ी बात

    नई दिल्ली, जेएनएन। करण जौहर (Karan Johar) इन दिनों 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं। फिल्म ने चार दिनों में ही 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की परफॉर्मेंस ने लोगों का दिल छू लिया है। रणवीर फिल्म में रॉकी रंधावा के रोल में है, जो अमीर है और दुनिया की फिक्र से कोसों दूर है। करण जौहर ने रणवीर के कैरेक्टर को 'पू' और 'केन' के किरदार जैसे बताया है।

    ऐसा है रॉकी रंधावा का कैरेक्टर

    'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' इंडिया के साथ ही दुनियाभर में सॉलिड कमाई कर रही है। यह करण जौहर की कमबैक फिल्म है क्योंकि पूरे सात साल बाद उन्होंने किसी फिल्म को डायरेक्ट किया है। रॉकी और रानी के कैरेक्टर को ध्यान में रखकर गढ़ा गया था। करण जौहर ने बताया कि रॉकी रंधावा ऐसा इंसान है, जिसे कई लोग पसंद करते हैं। वह फ्रेंडली है और उसे दुनियादारी की ज्यादा समझ नहीं है।

    'मेल पू और केन' का मिश्रण है रॉकी रंधावा

    करण ने कहा कि रणवीर का कैरेक्टर को 'कभी खुशी कभी गम' की पू जैसे मेल पू और 'बार्बी' के केन की तरह है। रणवीर ने इस भूमिका को बहुत ही खूबसूरती से निभाया। बता दें कि रणवीर रॉकी रंधाव के रोल को बहुत पसंद किया जा रहा है। रानी चटर्जी बनीं आलिया भट्ट के साथ उनकी केमेस्ट्री देखने लायक बन रही है।

    'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की कितनी हुई कमाई?

    फिल्म की स्टार कास्ट में शबाना आजमी, धर्मेंद्र देओल और जया बच्चन जैसे सितारे भी शामिल हैं। फिल्म 28 जुलाई को रिलीज हुई थी। चार दिनों में मूवी ने 50 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। शुरुआती अनुमान के मुताबिक, 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' ने सोमवार को 6.5 करोड़ का कारोबार किया। फिल्म का टोटल कलेक्शन 53.40 करोड़ हो गया है।

    खबरें और भी