विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 27, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अनुष्‍का-ऐश्‍वर्या के साथ काम करने को करण बेकरार

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Fri, 27 Mar 2015 09:56 PM (IST)

फिल्‍मकार करण जौहर अपनी अगली फिल्‍म 'ऐ दिल है मुश्किल' को लेकर काफी उत्‍साहित हैं, क्‍योंकि इसमें बॉलीवुड की दो हिट हीरोइन अनुष्‍का शर्मा और ऐश्‍वर्या राय हैं और वो इन्‍हें डायरेक्‍ट करने को इतने बेकरार हैं कि अब उनसे और इंतजार नहीं हो रहा है! करण की इस बेकरारी

News Article Hero Image

मुंबई। फिल्मकार करण जौहर अपनी अगली फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' को लेकर काफी उत्साहित हैं, क्योंकि इसमें बॉलीवुड की दो हिट हीरोइन अनुष्का शर्मा और ऐश्वर्या राय हैं और वो इन्हें डायरेक्ट करने को इतने बेकरार हैं कि अब उनसे और इंतजार नहीं हो रहा है!

अनुष्का को कोसने वालों को प्रियंका का करारा जवाब

करण की इस बेकरारी की पीछे वजह ये है कि अब तक उन्होंने अनुष्का और ऐश्वर्या के साथ किसी फिल्म में काम नहीं किया है और इसीलिए वे उनके साथ काम करने को लेकर इतने बेकरार हो रहे हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर भी हैं।

आखिरकार शाहिद ने मान ही ली दिसंबर में शादी की बात

करण ने एक अवॉर्ड शो के दौरान बताया, 'जिस फिल्म को मैं डायरेक्ट कर रहा हूं, उसमें अनुष्का, ऐश्वर्या और रणबीर हैं। मैं इनको डायरेक्ट करने के लिए अब और इंतजार नहीं कर सकता, क्योंकि मैंने अब तक इनके साथ काम नहीं किया है।'

नसीरुद्दीन शाह का विवादित इंटरव्यू पाक मीडिया में छाया!

करण ने कहा कि वह इस फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित हैं और यह भी बताया कि इस फिल्म में नए फैशन और स्टाइल देखने को मिलेंगे। करण, अब तक दर्शक भी अनुष्का और ऐश्वर्या को एक साथ देखने के लिए बेकरार हो रहे हैं!

श्रुति हासन को कोर्ट का आदेश, कोई नई फिल्म ना करें साइन!