Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kartik Aaryan और Karan Johar की हुई दोस्ती? डायरेक्टर ने दे दिया ये हिंट

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Wed, 25 Oct 2023 08:25 PM (GMT+05:30)

    Karan Johar And Kartik Aaryan करण जौहर और एक्टर कार्तिक आर्यन के बीच दो साल पहले अनबन की खबरें सामने आई थी। डायरेक्टर ने कार्तिक को अपनी फिल्म दोस्ता ...और पढ़ें

    कार्तिक आर्यन और करण जौहर ( Photo Instagram)
    कार्तिक आर्यन और करण जौहर ( Photo Instagram)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।  Karan Johar And Kartik Aaryan: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर और एक्टर कार्तिक आर्यन के बीच दो साल पहले यानी साल 2021 में अनबन की खबरें सामने आई थी। डायरेक्टर ने कार्तिक को अपनी फिल्म दोस्ताना 2 से भी बाहर कर दिया था। वहीं अब 2 साल बाद कहा जा रहा है कि इनकी दुश्मनी खत्म हो गई है। कहा जा रहा है कि जल्द दोनों फैंस को सरप्राइज भी दे सकते हैं।

    कार्तिक आर्यन संग काम कर सकते हैं करण 

    पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, करण जौहर ने साफ किया है कि वह फिल्म के लिए जल्द ही कार्तिक आर्यन संग हाथ मिला सकते हैं। करण एक्टर कार्तिक संग कोलाबोरेशन को लेकर कुछ सवाल किए गए, जिसके जवाब में डायरेक्टर ने कहा कि, हम एक फिल्म करने वाले थे, लेकिन किसी कारण से उसे बंद करना पड़ा।

    यह भी पढ़ें- Koffee With Karan Season 8: खत्म हुई करण जौहर और कार्तिक आर्यन की दुश्मनी, कॉफी विद करण में शामिल होंगे एक्टर?

    मैं इस बात को लेकर निश्चित तौर पर कह सकता हूं कि भविष्य ने हम दोनों के लिए ही बहुत अच्छी चीज सोची हुई है। मैं उम्मीद करता हूं कि हम जल्द ही फिल्म के लिए साथ आएं, जिसके लिए हम दोनों ही बहुत एक्साइटेड हों।

    कॉफी विद करण  में भी आएंगे कार्तिक ?

    बता दें, कहा जा रहा था कि कुछ अनप्रोफेशनल चीजों के चलते कार्ति को फिल्म से बाहर कर दिया गया था। बीते दिनों खबर थी कि करण जौहर (Karan Johar) के फेमस चैट शो कॉफी विद करण (Koffee With Karan Season 8) में कार्तिक हिस्सा बन सकते हैं। हालांकि, इस पर मेकर्स और डायरेक्टर की तरह से कोई बयान सामने नहीं आया है।

    खबरें और भी

    एक्टर की आने वाली फिल्में 

    यह भी पढ़ें- Dulhaniya फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म के लिए एक्साइटेड हैं करण जौहर, Movie को लेकर दिया बड़ा अपडेट

    हाल ही में कार्तिक एक्ट्रेस कियारा आडवाणी संग  'सत्यप्रेम की कथा' में नजर आए थे। अब एक्टर ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'चंदू चैंपियन'  को लेकर चर्चा में है। जो अगले साल जून, 2024 में रिलीज होने वाली है।  इसके अलावा वह कैप्टेन इंडिया,  आशिकी 3 और भूल भुलैया 3 में भी नजर आएंगे।