यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'कर लो जितना भी बोटॉक्स...' Karan Johar ने खोया आपा खुद ही खोल दी इंडस्ट्री की इतनी बड़ी पोल
Karan Johar एक ऐसे फिल्म निर्माता हैं जो अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने फैशन सेंस से लेकर कई चीजों की वजह से आए इन सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाते ...और पढ़ें

HighLights
- आखिर किस पर खोया करण जौहर ने आपा
- निर्माता बोले- सर्जरी करवाने से फितरत नहीं बदलती
- करण जौहर ने खोले इंडस्ट्री के राज
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के निर्माता-निर्देशक करण जौहर आए दिन ट्रोलर्स के निशाने पर रहते हैं। कभी उन्हें नेपोटिज्म के मुद्दे पर, तो कभी उन्हें उनकी सेक्सुएलिटी की वजह से अक्सर सोशल मीडिया पर घेरा जाता है। 'कभी खुशी कभी गम', रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के डायरेक्टर करण जौहर के फैशन सेंस का भी कई यूजर्स सोशल मीडिया पर काफी मजाक उड़ाते हैं।
हालांकि, ज्यादातर समय करण जौहर चुप ही रहते हैं, लेकिन कभी कबार वो कुछ ऐसा कर जाते हैं, जो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल जाता है। करण जौहर हाल ही में सोशल मीडिया पर अपना आपा खोते हुए नजर आए। उन्होंने गुस्से में इंडस्ट्री का ऐसा राज खोल दिया, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया।
करण जौहर ने इंडस्ट्री का खोला ये राज
बॉलीवुड में एक्ट्रेसेज की खूबसूरती अक्सर आम लोगों को अट्रैक्ट करती है। लोग ये जानने के लिए उत्सुक रहते हैं कि कोई भी स्टार इतना परफेक्ट कैसे दिखता है। हालांकि, समय-समय पर जैसे अभिनेत्रियों के चेहरे या बॉडी में बदलाव आते हैं, तो लोग उन पर प्लास्टिक सर्जरी और फिलर जैसी चीजें करवाने का आरोप लगाते हैं। अब हाल ही में करण जौहर इ खुद भी ये राज खोल दिया है।
यह भी पढ़ें: फिल्म नहीं वेब सीरीज होगी Student of the Year 3, नए डायरेक्टर के साथ ही स्टार कास्ट का भी हुआ खुलासा!
उन्होंने अपनी आधिकारिक इंस्टा स्टोरी पर लिखा, "फिलर लगा लो फुलफिलमेंट नहीं मिलती..मेकअप लगा लो उम्र घटती है। करलो जितना भी बोटॉक्स, लगाओ जैसे मधुमक्खी ने काट लिया। नाक बदलने से गंध इत्र नहीं बनती, सर्जरी करवाने से बाहरी शरीर भले ही बदल भी जाए, लेकिन मेरी जान फितरत नहीं बदलती"।
खबरें और भी
.png)
करण जौहर ने मारा ताना या किया प्रमोशन?
अब करण जौहर का ये किसी फिल्म स्टार पर ताना है, या फिर किसी फिल्म का प्रमोशन है, इसका अंदाजा लगाना तो वाकई मुश्किल है। करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी लास्ट रिलीज फिल्म 'योद्धा' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गयी। इसके अलावा करण जौहर इन दिनों 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' की तीसरी इंस्टॉलमेंट पर काम कर रहे हैं।