Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Karan Johar: 'कैसे दूंगा जवाब,' बेटा यश और बेटी रूही की वजह से टेंशन में करण जौहर, सताता है इस बात का डर

    Updated: Mon, 04 Nov 2024 11:18 AM (GMT+05:30)

    बॉलीवुड फिल्म निर्माता करण जौहर (Karan Johar) आए दिन सुर्खियां बटोरते रहते हैं। फिलहाल अपनी फैमिली को लेकर करण चर्चा में बने हुए हैं। वह इंडस्ट्री मे ...और पढ़ें

    करण जौहर और उनके बच्चे रुही-यश (Photo Credit-Instagram)
    करण जौहर और उनके बच्चे रुही-यश (Photo Credit-Instagram)

    HighLights

    1. करण जौहर को सताता है इस बात का डर
    2. बच्चों को लेकर टेंशन में रहते हैं निर्माता
    3. सेरेगेसी के जरिए पिता बने हैं करण

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्मी गलियारे में ज्यादातर निर्माता करण जौहर (Karan Johar) का नाम सुर्खियां बटोरता रहता है। कभी उनका प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शन इसकी वजह बनता है तो कभी अपनी फिल्मों को लेकर वह लाइमलाइट में रहते हैं। लेकिन इस वक्त अपने बेटे यश और बेटी रूही (Karan Johar Kids) की वजह से करण चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल किड्स को लेकर उनको एक डर सताता है, जिसके साथ वह हर रोज जी रहे हैं। 

    सिंगल पेरेंट के तौर पर उनके बच्चों का नजरिया क्या रहेगा और उनके क्या सवाल होंगे। इसको लेकर हाल ही में जिगरा फिल्म निर्माता करण जौहर ने खुलकर बात की है। 

    बच्चों को लेकर बोले करण 

    इन दिनों धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बना फैबुलस लाइव्स वर्सेज बॉलीवुड वाइव्स शो फैंस का फेवरेट बना हुआ है। इस शो के निर्माता करण जौहर हैं और उन्होंने इस मंच पर हाल ही में सिंगल पेरेंट होने को लेकर खुलकर बात की है। करण ने कहा है-

    ये भी पढ़ें- Jacqueline Fernandez के प्यार में एक और रिस्क उठाने के लिए तैयार हैं महाठग, Karan Johar के सामने रखा ऑफर

    मुझे कभी-कभी सिंगल पेरेंट होने का काफी डर सताता है। कल को जब बच्चे बडे़ होंगे तो उनके कई तरह के सवाल होंगे सिंगल पेरेंट को लेकर, तब मैं उनको कैसे जवाब दूंगा। मैं जानता हूं कि मुझे हर चीज का जवाब उनको जरूर देना पड़ेगा। 

    करण जौहर के इस बयान से ये अनुमान लगाया जा सकता है कि वह इस मामले में बात कर रहे हैं कि जब बच्चे बड़े होकर उनसे अपनी मां के बारे में सवाल पूछेंगे, तो वह क्या जवाब देंगे। मालूम हो कि साल 2017 में करण सेरोगेसी के जरिए जुड़वा बच्चों के पिता बने और तब से लेकर अब तक वह सिंगल पेरेंट के तौर पर यश और रूही की परवरिश करते आ रहे हैं। बता दें कि करण ने ये बात एक्ट्रेस नीलम कोठारी के उस बयान के बाद कही, जब उन्होंने बताया कि उनकी बेटी को पहले तलाक के बारे में गूगल से बता लगा।

    इन एक्ट्रेस से मिली मदद

    जिगरा फिल्म निर्माता करण जौहर कई मौकों पर इस बात का खुलासा कर चुके हैं कि एक सिंगल पेरेंट के तौर उनको बॉलीवुड एक्ट्रेसेज की तरफ से काफी सपोर्ट मिला है। इस मामले में उन्होंने बताया है कि रानी मुखर्जी और करीना कपूर (Kareena Kapoor) वो अदाकाराएं रही हैं, जिन्होंने लाइफ के इस फेस में उनकी मदद की है। मालूम हो कि 52 साल के करण जौहर ने अब तक शादी नहीं की है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- बिक गया Karan Johar का धर्मा प्रोडक्शन, इस बिजनेस टाइकून ने 1000 करोड़ की डील में खरीदी आधी हिस्सेदारी