Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    25 Years of KKHH: अंजलि, राहुल और टीना की यादों को शेयर कर इमोशनल हुए करण जौहर, लिखा दिल छू देने वाला मैसेज

    Updated: Mon, 16 Oct 2023 11:00 AM (GMT+05:30)

    25 Years of KKHH रोमांटिक फिल्मों की लिस्ट कुछ कुछ होता है का नाम लिए बिना अधूरी है। इसी मूवी के जरिये करण जौहर ने बतौर निर्देशक बॉलीवुड में पहला कदम ...और पढ़ें

    Karan Johar on 25 Years of Kuch Kuch Hota Hai
    Karan Johar on 25 Years of Kuch Kuch Hota Hai

    HighLights

    1. 'कुछ कुछ होता है' को रिलीज हुए पूरे हुए 25 साल
    2. करण जौहर को भी फिल्म इंडस्ट्री में 25 साल हुए पूरे
    3. करण जौहर ने लिखा इमोशनल मैसेज

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 25 Years of Kuch Kuch Hota Hai: शाह रुख खान के करियर की सबसे एंटरटेनिंग फिल्मों में से एक 'कुछ कुछ होता है' की स्टोरी आज भी फैंस के दिलों को छू जाती है। यह करण जौहर की पहली डायरेक्टोरियल फिल्म थी, जिसके लिए उन्हें खूब तारीफ मिली थी। 'कुछ कुछ होता है' ही वह फिल्म थी, जिससे पहली ही बार में करण जौहर का करियर ग्राफ ऊंचाइयों पर पहुंच गया। इस फिल्म में प्यार और दोस्ती के बीच खींची लकीर के साथ ही सभ्य तरीके से इसकी डेफिनेशन बतायी गई थी।

    'कुछ कुछ होता है' को पूरे हुए 25 साल

    आज 'कुछ कुछ होता है' को रिलीज हुए 25 साल पूरे हो चुके हैं। अंजलि, राहुल और टीना की 'प्यार दोस्ती है' ने हमारी यंग जनरेशन को रोलर कोस्टर राइड दी। आज भी इस जैसी फिल्म बॉलीवुड में नहीं बन पाई। फिल्म के 25 साल पूरे होने की खुशी में करण जौहर ने फैंस के साथ 'राहुल, अंजलि और टीना' के प्यार और दोस्ती वाले मोमेंट्स शेयर किए हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपनी जर्नी और फिल्म को मिले प्यार पर इमोशनल मैसेज लिखा है। 'कुछ कुछ होता है' के 25 साल पूरे होने के साथ ही करण जौहर को भी इंडस्ट्री में 25 साल पूरे हो गए हैं।

    'ये फिल्म नहीं इमोशन है'

    करण जौहर ने 'कुछ कुछ होता है' के कुछ बेस्ट क्लिप्स शेयर किए। फिल्म का इंस्ट्रुमेंटल म्यूजिक भी काफी फेमस हुआ था। वीडियो शेयर करते हुए करण ने लिखा, ''25 साल पहले वह समय था जहां से इसकी शुरुआत हुई...और आज हम यहां सिर्फ फिल्म नहीं सेलिब्रेट कर रहे हैं, बल्कि इमोशन का जश्न मना रहे हैं और जो प्यार हमे मिलता है, मैं सोचता हूं वह सबके लिए है...''

    View this post on Instagram

    A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

    उन्होंने आगे लिखा, ''प्यार और दोस्ती की इस कहानी को प्यार देने के लिए शुक्रिया और दिल से फिल्ममेकर की मेरी जर्नी को 25 साल के सफर तक पूरा करने के लिए भी धन्यवाद। मैं हमेशा उन लोगों का शुक्रगुजार रहूंगा, जिनके साथ मुझे काम करने का मौका मिला और जिन्होंने मेरी फिल्में देखीं।''

    'कुछ कुछ होता है' की स्पेशल स्क्रीनिंग

    फिल्म के 25 साल पूरे होने की खुशी में स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई। यहां शाह रुख खान, रानी मुखर्जी और करण जौहर पहुंचे। एक ओर इन सितारों ने ढेर सारी मस्ती की। वहीं, दूसरी ओर फैंस को फिल्म और उनकी परफॉर्मेंस को पसंद करने के लिए शुक्रिया किया। रानी मुखर्जी ने कहा कि वह इस फिल्म की वजह से ही स्टार बन पाई हैं।

    खबरें और भी

    करण जौहर को फिल्म इंडस्ट्री में और 'कुछ कुछ होता है' के 25 साल पूरे होने की खुशी में तमाम एक्टर्स ने बधाई दी है।