Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अब मुझे किसी की...अपनी लव लाइफ को लेकर करण जौहर का खुलासा, कभी थे डेढ़ रिलेशनशिप में

    Updated: Wed, 10 Jul 2024 12:44 PM (IST)

    करण जौहर बॉलीवुड के बेहतरीन डायरेक्टर में से एक हैं। उन्होंने हमें कई बेहतरीन रोमांटिक फिल्में दी हैं। हाल ही में एक्टर ने अपने रिलेशनशिप और लव स्टेटस ...और पढ़ें

    करण जौहर ने रिलेशनशिप को लेकर की बात ()
    करण जौहर ने रिलेशनशिप को लेकर की बात ()

    HighLights

    1. फेय डिसूजा को दिए इंटरव्यू में कही ये बात
    2. करण ने बताया कि अभी वो सिंगल हैं
    3. 40 साल की उम्र में खालीपन लगता था

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्ममेकर करण जौहर पिछले कई सालों से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने हमें कई रोमांटिक और बेहतरीन फिल्में दी हैं। वैसे तो एक्टर अपने परिवार और बच्चों को लेकर अक्सर बातें किया करते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने रिलेशनशिप को लेकर खुलकर बात की।

    करण जौहर ने बताया कि वो काफी समय से सिंगल हैं और अब रिलेशनशिप में आना भी नहीं चाहते हैं। फेय डिसूजा के साथ हुई बातचीत में करण ने अपने पास्ट रिलेशनशिप को लेकर खुलासा किया। करण ने बताया कि वो पूरी जिंदगी डेढ़ रिलेशनशिप में रहे। उन्होंने कहा कि जहां वो 40 साल की उम्र तक पार्टनर की तलाश कर रहे थे लेकिन 50 साल का होते होते उनकी ये तलाश भी खत्म हो गई।

    अब जरूरत महसूस नहीं होती

    करण ने कहा मैं अभी सिंगल हूं और काफी लंबे समय से किसी भी तरह के रिलेशनशिप में नहीं रहा। दरअसल, मैं अपनी पूरे लाइफ डेढ़ रिलेशनशिप में रहा हूं। मैं आपको बता नहीं सकता कि मैं अपने सिंगल स्टेटस को कितना एंजॉय कर रहा हूं। अब मैं इसे बदल भी नहीं सकता। आपकी जिम्मेदारी आपके बच्चों और आपकी मां के प्रति है,बस इतना ही।"

    यह भी पढ़ें: 'मेरा जन्म किसके पेट से हुआ', Karan Johar के बच्चों ने किए अजीब सवाल, डायरेक्टर ने बताया कैसे करते हैं हैंडल

    ब्लाइंड डेट पर भी गया

    उन्होंने आगे कहा, जब मैं 40 साल का था तब तक मुझे खालीपन महसूस हुआ लेकिन फिर 50 का होते होते ये अहसास हो गया कि मुझे पार्टनर नहीं चाहिए। मैं इसे ब्लॉक नहीं कर रहा हूं, लेकिन मुझे ऐसा होता हुआ नहीं दिख रहा है। मैं कई एजेंसी के पास गया, कई सारी ब्लाइंड डेट्स पर गया, देश-विदेश के लोगों से मिला। अब जब मुझे कुछ अच्छा नहीं मिला तो मुझे इसकी जरूरत भी नहीं लगती।

    खबरें और भी

    वर्कफ्रंट की बात करें तो करण जौहर सात साल के लंबे गाप के बाद फिर डायरेक्ट की कुर्सी पर लौटे। साल 2023 में उन्होंने रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के साथ फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी डायरेक्ट की।

    यह भी पढ़ें: बॉडी डिस्मॉर्फिया से जूझ रहे करण जौहर, कहा- पूल में जाते वक्त सताता है ये डर, ओवरसाइज कपड़े पहनने का किया खुलासा