Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Karan Johar ने वायरल रील पर किया रिएक्ट, 'कुछ कुछ होता है' को बताया 'मर्डर मिस्ट्री'

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sat, 08 Jul 2023 05:04 PM (IST)

    Karan Johar Kuch Kuch Hota Hai Reel करण जौहर ने फिल्म कुछ कुछ होता है से निर्देशन इ दुनिया में कदम रखा था। यह एक रोमांटिक लव स्टोरी फिल्म थी। अब इसे ए ...और पढ़ें

    Karan Johar Kuch Kuch Hota Hai Reel
    Karan Johar Kuch Kuch Hota Hai Reel

    नई दिल्ली, जेएनएन। Karan Johar Kuch Kuch Hota Hai Reel: फिल्म निर्देशक करण जौहर ने 'कुछ कुछ होता है' फिल्म का निर्देशन किया था। यह फिल्म अपने जमाने की काफी पसंद की गई फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में शाह रुख खान, रानी मुखर्जी और काजोल की अहम भूमिका थी। अब करण जौहर ने एक इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर की पोस्ट पर मजेदार कमेंट किया है। 

    करण जौहर ने कुछ कुछ होता है को मर्डर मिस्ट्री बताने पर क्या कहा है?

    दरअसल 1998 में आई इस फिल्म को रील वीडियो में मर्डर मिस्ट्री बताया गया है। वायरल रेल को 5 लाख से ज्यादा लाइक्स मिले हैं। करण जौहर ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस रील को शेयर किया है। इसके साथ तीन खुशी के आंसू वाले इमोजी शेयर की है। 2023 में कुछ कुछ होता है को रिलीज हुए 25 वर्ष पूरे हो गए हैं। इसी के साथ, करण जौहर को भी फिल्म इंडस्ट्री में 25 वर्ष पूरे हो गए हैं।

    कुछ कुछ होता है को किसने मर्डर मिस्ट्री फिल्म बताया है?

    वायरल वीडियो में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर करण मिरचंदानी को गाड़ी में बैठकर फिल्म के बारे में बात करते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने बताया है कि किस प्रकार कुछ कुछ होता है उनकी पसंदीदा मर्डर मिस्ट्री फिल्म है। उनकी वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट्स भी किए है।

    करण जौहर की आगामी फिल्म का नाम क्या हैं?

    करण जौहर जल्द रॉकी और रानी की प्रेम कहानी फिल्म लेकर आ रहे हैं। इसमें आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की अहम भूमिका है। हाल ही में, इस फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया था। इसे लेकर फैंस में भी काफी उत्साह है। करण जौहर फिल्म निर्देशक है। उन्होंने कई फिल्मों का निर्देशन किया है। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर काफी पसंद की गई है। वह कई फिल्मों का निर्माण भी कर चुके हैं।

    खबरें और भी

    करण जौहर की फिल्में किस पर आधारित होती है?

    करण जौहर की फिल्में फैमिली ड्रामा होती है। उन्होंने कई कलाकारों के साथ काम किया है। कुछ कुछ होता है फिल्म के डायलॉग भी काफी चर्चित थे। फिल्म में रानी मुखर्जी की मौत हो जाती है। इसके बाद काजोल के साथ शाह रुख खान अंत में शादी कर लेते है।