विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'ये रिलीज ही क्यों हो रहा...' नाराज लोगों ने Karan Johar के The Traitors पर निकाला गुस्सा, बताया छपरी शो

Published: Sat, 31 May 2025 05:23 PM (GMT+05:30)

करण जौहर ट्रेटर्स नाम से नया रियलिटी शो लेकर आ रहे हैं। इस शो को आप 12 जून से अमेजन ...और पढ़ें

करण जौहर के शो ट्रेटर्स की हुई आलोचना (फोटो-इंस्टाग्राम)
करण जौहर के शो ट्रेटर्स की हुई आलोचना (फोटो-इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. 12 जून से ओटीटी पर स्ट्रीम होगा शो
  2. करण जौहर होंगे शो के होस्ट
  3. शो का हिस्सा बनेंगे कुल 20 प्रतिभागी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। करण जौहर का मोस्ट अवेटेड शो द ट्रेटर्स अनाउंसमेंट के बाद से ही सुर्खियों में है। करण जौहर इस शो के होस्ट होंगे और इसे रियलिटी शो प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जाएगा। शुक्रवार को करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर इस प्रोजेक्ट का ट्रेलर जारी किया था।

शो में नजर आएंगे 20 प्रतियोगी

शो में कुल 20 प्रतियोग हैं जिनमें से कुछ को ट्रेटर यानी धोखेबाज के तौर पर मार्क किया है। ये लोग घर में मौजूद अन्य सदस्यों को भड़काने का काम करेंगे। यहीं से सारा ड्रामा किएट होगा। हालांकि ऐसा लग रहा है कि शो के कॉन्सेप्ट और प्रिजेंटेशन को काफी लोगों ने पसंद नहीं किया। कई लोगों ने इस पर नाराजगी जाहिर की है।

यह भी पढ़ें: The Traitors OTT Release: करण जौहर लेकर आ रहे हैं धोखे का रियलिटी शो, ओटीटी पर कब और कहां देखें?

फैंस ने की शो की जमकर आलोचना

एक यूजर ने लिखा, “इंडियन्स इस तरह का कंटेंट देखकर तंग आ चुके हैं! करण जौहर और अन्य लोगों के साथ! इन्होंने वहीं वाला काम कर दिया नई बोतल में पुरानी शराब पेश करने जैसा। दूसरे यूजर ने कमेंट किया- हम पर कुछ दया करो और हमें अच्छा कंटेंट दो।” एक अन्य ने लिखा,“यह एक घटिया शो होने जा रहा है।”

ट्रोलिंग का ये दौर यहीं खत्म नहीं हुआ। एक यूजर ने लिखा,“टारगेट ऑडियंस कौन होगी? Gen Z या छपरी?” एक व्यक्ति ने कमेंट किया, “हम इसका प्रचार क्यों कर रहे हैं… इसे जनता के लिए क्यों जारी किया जा रहा है? इस स्तर का खेल सामान्य नहीं है।”

क्या है ट्रेटर्स?

यह इसी नाम से आया इंटरनेशनल रियलिटी शो का इंडियन वर्जन है। इसमें छल और झूठ की लड़ाई होगी। शो का ट्रेलर रिलीज होने के बाद, इसे ऑनलाइन काफी ज्यादा आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। फैंस इससे खुश नहीं थे और सवाल उठा रहे थे कि इसे क्यों बनाया जा रहा है।

एक इंस्टाग्राम यूजर ने शो पर सोसाइटी को खराब करने का इल्जाम लगाया। यूजर ने लिखा,“अगर किसी में थोड़ी भी संवेदनशीलता बची है,तो उसे इसे नहीं देखना चाहिए, चाहे इसके लिए कुछ भी करना पड़े। भारतीय समाज में जो भी मूल्य बचे हैं,उन्हें नष्ट कर रहा है।”

यह भी पढ़ें: The Traitors Contestants: अर्जुन कपूर की बहन से रीबेल किड तक, करण जौहर के शो में किसे मिल रही सबसे ज्यादा फीस?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।