Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Aditya Chopra को नेटफ्लिक्स की डॉक्यूमेंट्री में देखकर करण जौहर को आया 'दोस्ताना' याद, कहा- मेरा...

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Wed, 15 Feb 2023 09:47 PM (IST)

    Aditya Chopra On Karan Jauhar नेटफ्लिक्स पर द रोमांटिक्स नामक डॉक्यूमेंट्री में आदित्य चोपड़ा नजर आए है। यह उनका पहला ऑनस्क्रीन अपीयरेंस है। इसे लेकर ...और पढ़ें

    Aditya Chopra On Karan Jauhar: आदित्य चोपड़ा फिल्म निर्माता है।
    Aditya Chopra On Karan Jauhar: आदित्य चोपड़ा फिल्म निर्माता है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Aditya Chopra On Karan Jauhar: आदित्य चोपड़ा नेटफ्लिक्स के डॉक्यूमेंट्री में नजर आए है। इसके माध्यम से बरसों बाद उनका चेहरा पर्दे पर नजर आया है। इस पर करण जौहर ने 'सोशल मीडिया पर एक नोट लिखा है। उन्होंने उन्हें अपना खास दोस्त बताया है। नेटफ्लिक्स पर 'द रोमांटिक्स नामक डॉक्यूमेंट्री देखने के बाद करण ने एक लंबा नोट लिखा है। उन्होंने बुधवार को पोस्ट किया है। 

    करण जौहर ने आदित्य चोपड़ा को खास दोस्त भी बताया है

    करण जौहर ने निर्माता आदित्य चोपड़ा के लिए शाउट आउट किया है। उन्होंने आदित्य चोपड़ा को अपना खास दोस्त भी बताया है। करण जोहर ने आदित्य चोपड़ा को छेड़ते हुए भी नजर आए। उन्होंने पोस्ट में लिखा है कि क्या वे दशकों से उनके पास पड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर सकते हैं, जिसे लेकर वे उन्हें धमकाया करते है।

    यह भी पढ़ें: KL Rahul का खुलासा, अथिया शेट्टी को परिवार में किसी से नहीं लगता डर

    करण जौहर ने द रोमांटिक्स नेटफ्लिक्स पर देखी है

    करण जौहर ने पोस्ट करते हुए लिखा है, 'द रोमांटिक्स मैंने नेटफ्लिक्स पर देखी। मुझे लगता है जो प्योरिटी, इनोसेंस और कन्विक्शन हमारे पास था। वह आज कहीं खो गया है। यश चोपड़ा रोमांस के लिए बने थे। उनकी फिल्मों में म्यूजिक और खूबसूरती भी होती थी। वह विश्वास और कन्विक्शन पर काम करते थे। आज कोई कन्विक्शन बचा है क्या?' करण जौहर ने आगे कहा है, 'हम मीडिया की कॉमेंट्री के बोझ तले दबे हुए हैं। बॉक्स ऑफिस ओपनिंग की एनालिटिक्स कर रहे हैं। यह ओल्ड फैशन कन्विक्शन शायद गायब हो गया है। रोमांटिक डॉक्यूमेंट्री द रोमान्टिक्स हमें याद दिलाती है कि पहले की चीजें कितने दिल से की जाती थी। मैं उस दौर में वापस जाना चाहता हूं। मैं इस स्टोरी से प्रेरित हूं।'

    यह भी पढ़ें: Tejasswi Prakash से शादी पर करण कुंद्रा ने दिया नया अपडेट, कहा- फिल्म सिटी में करने...

    View this post on Instagram

    A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

    आदित्य चोपड़ा के बारे में भी करण जौहर ने लिखा हैं

    वहीं, आदित्य चोपड़ा के बारे में बताते हुए करण जौहर लिखते हैं, 'और अंत में मेरे खास दोस्त का चेहरा पर्दे पर आया है। आदि क्या इसका मतलब यह है कि मेरे पास जो आपकी सारी तस्वीरें दशकों से पड़ी है। मैं उन्हें सोशल मीडिया पर शेयर कर सकता हूं।' इस पर काजोल ने ताली बजाने वाली इमोजी शेयर की है। यह आदित्य चोपड़ा का पहला ऑनस्क्रीन अपीयरेंस है।

    खबरें और भी