Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bollywood News: 7 साल बाद निर्देशन की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं करण जौहर; वापसी की बच्चे हैं वजह

    By Jagran NewsEdited By: Jagran News Network
    Updated: Wed, 26 Jul 2023 04:52 AM (IST)

    Bollywood News फिल्म निर्माता करण जौहर अपनी फिल्म राकी और रानी की प्रेम कहानी अपने दोनों बच्चों रूही और यश को दिखाने के लिए खासे उत्साहित और नर्वस हैं ...और पढ़ें

    Bollywood News: फिल्म निर्माता करण जौहर अपनी फिल्म राकी और रानी की प्रेम कहानी
    Bollywood News: फिल्म निर्माता करण जौहर अपनी फिल्म राकी और रानी की प्रेम कहानी

    HighLights

    1. अपने बच्चों को अपनी फिल्म दिखाना चाहते हैं करण
    2. निर्देशन में सात साल बाद वापसी कर रहे हैं करण

    बच्चों की उपलब्धियों पर माता-पिता उनकी सराहना करते हैं। लेकिन ऐसे मौके कम ही आते हैं, जब बच्चे अपने माता-पिता के काम की सराहना करें। निर्माता-निर्देशक करण जौहर खुद को वह मौका देना चाहते हैं कि उनके बच्चे, उनका काम देखें और अपनी प्रतिक्रिया दें।

    करण अपनी फिल्म राकी और रानी की प्रेम कहानी अपने दोनों बच्चों रूही और यश को दिखाने के लिए खासे उत्साहित और नर्वस हैं। वह बेहद कंफ्यूज हैं कि क्या उन्हें अपने बच्चों को अपनी यह फिल्म दिखानी चाहिए या नहीं। करण कहते हैं कि रूही और यश को मैं अपनी यह फिल्म दिखाना चाहता हूं।

    मुझे समझ में नहीं आ रहा है कि क्या मुझे उन्हें स्क्रीनिंग पर ले जाना चाहिए। मैंने अपनी मां से पूछा है। दरअसल, मां बच्चों को बहुत अनुशासन में रखती हैं। इस फिल्म को देखने में शाम को देरी हो सकती है। वह ख्याल रखती हैं कि बच्चे सही समय पर सोएं।

    मैं रूही और यश से एक बार जरूर पूछूंगा कि क्या वह मेरा हाथ पकड़कर, मेरे साथ राकी और रानी की प्रेम कहानी देखने चलेंगे। अगर ऐसा हुआ तो यह उनकी पहली फिल्म होगी, जो वह मेरे साथ देखेंगे।

    खबरें और भी