Dhurandhar 2 के लिए बेकरार हैं Karan Johar, आदित्य धर और रणवीर सिंह पर लुटा रहे हैं खूब प्यार
करण जौहर 'धुरंधर 2' की रिलीज के बाद से बेचैन हैं क्योंकि वे शूटिंग के कारण फिल्म नहीं देख पा रहे। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर कर बताया कि उ ...और पढ़ें
-1774179167896_m.webp)
करण जौहर को क्यों हुई बेचैनी (फोटो-इंस्टाग्राम)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता करण जौहर (Karan Joahar) धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) की रिलीज के बाद से एक अजीब तरह की बेचैनी महसूस कर रहे हैं। फिल्म निर्माता ने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर करते हुए बताया कि सिनेमा हॉल की सुविधा न होने के कारण शूटिंग के दौरान उन्हें 'धुरंधर देखने की याद' आ रही है।
करण जौहर ने बताया कि वो इस समय शूटिंग कर रहे हैं और वो एक ऐसी लोकेशन है जहां पर थिएटर नहीं है। इस वजह से उन्हें Dhurandhar FOMO फील हो रहा है।
किस शो की शूटिंग में व्यस्त हैं करण
ऐसा माना जा रहा है कि फिल्म निर्माता और टीवी होस्ट करण जौहर इस समय 'द ट्रेटर्स' के दूसरे सीजन की शूटिंग कर रहे हैं। यह एकमात्र प्रोजेक्ट है जिसमें करण जौहर को रियलिटी शो के होस्ट के रूप में शामिल होना है।
यह भी पढ़ें- कितनी सच है Dhurandhar 2 की कहानी? Spy Thriller में ही छिपा है इसका जवाब

इंस्टा पर स्टोरीज शेयर करते हुए करण ने लिखा- 'मैं एक ऐसी जगह पर शूटिंग कर रहा हूं जहां सिनेमाघर की सुविधा नहीं है और मुझे धुरंधर देखने की बहुत बेचैनी हो रही है। मैं इसे देखने के लिए बेताब हूं। एक भारतीय फिल्म के लिए इतना प्यार देखकर खुशी भी महसूस हो रही है।'
धुरंधर 2 ने तोड़ दिए हैं कई रिकॉर्ड
करण जौहर का ये रिएक्शन ऐसे समय में आया है जब फिल्म जगत के कई लोग राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता और निर्माता आदित्य धर की 'धुरंधर: द रिवेंज' की जमकर तारीफ कर रहे हैं। 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ शुरुआत की है और इसे साल की सबसे बड़ी सिनेमाई इवेंट में से एक बताया जा रहा है।