Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Karan Johar के बेटे ने पहनी 'नेपो बेबी' वाली टी-शर्ट, बोले- 'मैं लॉन्च नहीं होना चाहता', हैरान रह गए डायरेक्टर

    Updated: Sat, 23 Aug 2025 06:33 PM (GMT+05:30)

    जाने-माने निर्देशक करण जौहर (Karan Johar) ने कई स्टार किड्स को लॉन्च किया है और उन पर नेपोटिज्म का भी आरोप लग चुका है। मगर हाल ही में उनके बेटे ने ही ...और पढ़ें

    करण जौहर ने खुद को बुलाया नेपो बेबी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    करण जौहर ने खुद को बुलाया नेपो बेबी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. दो बच्चों के पिता हैं करण जौहर
    2. बॉलीवुड में लॉन्च नहीं होना चाहते यश
    3. करण के बेटे ने खुद को बुलाया नेपो बेबी

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। करण जौहर पर हमेशा से ही नेपोटिज्म का आरोप लगता आया है। स्टार किड्स को लॉन्च करने के लिए वह कई बार ट्रोल हो चुके हैं। हालांकि, वह हमेशा से ही नेपोटिज्म के आरोप को खारिज करते नजर आते हैं। मगर अब उनके बेटे ने ही खुद को नेपो बेबी कह दिया है।

    धर्मा प्रोडक्शन के मालिक करण जौहर जुड़वां बच्चों के पिता हैं। वह जब से पिता बने हैं, उनकी दुनिया बच्चों के इर्द-गिर्द ही घूमती है। वह हमेशा अपने बच्चों की झलकियां शेयर करते रहते हैं। हाल ही में, उन्होंने बेटी का वीडियो शेयर किया था जिसमें वह लबूबू डॉल के प्रति अपना प्यार दिखाती नजर आई थीं। अब उनके बेटे का वीडियो सामने आया है।

    लॉन्च नहीं होना चाहते करण के बेटे

    करण जौहर ने 23 अगस्त को इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनके बेटे ब्लू कलर की टीशर्ट पहने हुए दिख रहे हैं। उस पर लिखा है- नेपो बेबी। करण कहते हैं कि आपकी टीशर्ट कह रही है कि आप नेपो बेबी हैं। इस पर यश कहते हैं, "हां, लेकिन मैं लॉन्च नहीं होना चाहता हूं।"

    यह भी पढ़ें- Saiyaara एक्टर अहान पांडे ने तोड़ा Karan Johar का दिल, पोस्ट शेयर कर कहा- 'आंसू बह रहे हैं'

    बेटे की बात से हैरान करण

    इसके बाद यश वहां से भाग जाते हैं और करण दंग रह जाते हैं। वह कहते हैं, "क्या! लेकिन आपको लॉन्च ही कौन कर रहा है।" इस वीडियो को शेयर करते हुए करण ने कैप्शन में लिखा, "उसके पास अपना दिमाग है। मैं खुश हूं।" उन्होंने हिंट दिया कि यह टी-शर्ट्स उनके बच्चों को गिफ्ट की गई है, जिसका नाम वह नहीं बता सकते हैं।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

    ट्विंकल खन्ना ने किया रिएक्ट

    करण जौहर के पोस्ट पर अक्षय कुमार की पत्नी और लेखिका ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) ने रिएक्ट किया है। उन्होंने हार्ट इमोजी बनाकर अपना प्यार लुटाया है। कई सेलेब्स और फैंस भी यश के क्यूट वीडियो को पसंद कर रहे हैं। बता दें कि करण साल 2017 में सरोगेसी के जरिए दो बच्चों के पिता बने थे। बेटे का नाम यश और बेटी का नाम रूही है।

    यह भी पढ़ें- 4 मूवीज फ्लॉप होने के बाद कंगाल हो गया था प्रोड्यूसर, बेचने बड़े बीवी के गहने... बेटे पर लगा नेपोटिज्म का आरोप