यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'जो भी फूंक रहे हो....', Karan Kundrra ने लगाई Poonam Pandey की पीआर टीम को लताड़, किया ये पोस्ट
Karan Kundrra On Poonam Pandey पूनम पांडे इस समय चर्चा का विषय बनी हुई हैं। अपनी मौत की झूठी खबर फैलाने को लेकर उन्हें हर जगह ट्रोल किया जा रहा है। से ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Karan Kundrra On Poonam Pandey: बीते शुक्रवार को एक्ट्रेस-मॉडल पूनम पांडे ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया। इस पोस्ट में सर्वाइकल कैंसर की वजह से उनके निधन की खबर बताई गई। इसके 24 घंटे बाद खुद पूनम ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया और अपने जिन्दा होने की जानकारी दी।
पूनम ने अपनी निधन की खबर को एक पीआर स्टंट बताया है, जिसके जरिए वह सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ जागरूकता फैलाने का दावा कर रही हैं। अब इस पर करण कुंद्रा का गुस्सा फूटा है। उन्होंने पूनम और उनकी पीआर टीम को इसके लिए लताड़ भी लगाई है।
यह भी पढ़ें: 'आपको शर्म आनी चाहिए...', सर्वाइकल कैंसर से जूझ रहीं Dolly Sohi का फूटा Poonam Pandey पर गुस्सा
पीआर टीम पर फूटा करण का गुस्सा
दरअसल, पूनम पांडे के इंस्टाग्राम हैंडल पर उनकी टीम की तरफ से एक पोस्ट किया गया। इस पोस्ट में एक्ट्रेस की सर्वाइकल कैंसर की वजह से दुनिया को छोड़ जाने की बात की गई। यह खबर सुनने के बाद कई सेलेब्स और फैंस ने उन्हें श्रद्धांजलि भी दी।
इसके 24 घंटे बाद पूनम ने फिर इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। उस वीडियो में पूनम ने कहा कि मैं जिन्दा हूं और मेरे निधन की खबर महज एक पब्लिकसिटी स्टंट थी। इसके बाद उन्होंने सबसे माफी भी मांगी।
खबरें और भी

अब करण कुंद्रा ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक ट्वीट किया और उनकी पीआर टीम को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। करण ने लिखा, 'वाह दीदी वाह... और वाह तुम्हारी पीआर एजेंसी.. जो भी फूंक रहे हो तुम लोग तुरंत बंद कर दो। आप एक सामाजिक मुद्दे को हंसी के विषय में बदलने में कामयाब रहे हैं। कभी-कभी दुष्प्रचार वास्तव में दुष्प्रचार ही होता है'।
बता दें कि एक्टर करण कुंद्रा और पूनम पांडे को एक्ट्रेस कंगना रनोट के रियलिटी शो लॉक अप सीजन 1 में देखा गया था। इस शो में करण कुंद्रा ने जेलर की भूमिका निभाई थी।
यह भी पढ़ें: Poonam Pandey: कानूनी पचड़े में फंसी पूनम पांडे, मौत की झूठी अफवाह फैलाने के लिए दर्ज होगा पुलिस केस?