यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
जब मोना सिंह ने एक्टर Karan Oberoi के दिल के किये थे सौ टुकड़े, इस कारण ठुकरा दिया था शादी का प्रपोजल
मोना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत फेमस टीवी शो जस्सी जैसी कोई नहीं से की थी और इस शो ने उन्हें रातों रात स्टार बना दिया था। शो में कई स्टार्स नजर आए थ ...और पढ़ें

HighLights
- करण ओबेरॉय ने मोना सिंह को किया था शादी के लिए प्रपोज
- एक्ट्रेस ने इस वजह से कर दिया था मना
- सालों बाद छलका करण का दर्द
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मोना सिंह इन दिनों अपनी फिल्म 'मुंज्या' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। हर किसी ने फिल्म देखने के बाद उनके अभिनय की तारीफ की। एक्ट्रेस ने अभी तक अपने करियर में कई टीवी शो और फिल्मों में काम किया है। हालांकि, उन्हें पहचान शो 'जस्सी जैसी कोई नहीं' में काम करने के बाद मिली थी। इस शो के दौरान यह खबर आई कि एक्ट्रेस करण ओबेरॉय को डेट कर रही हैं।
हालांकि, जब करण ने मोना सिंह को शादी के लिए प्रपोज किया, तो मोना ने मना कर दिया था। अब इस मुद्दे पर करण ने एक इंटरव्यू में खुलकर बात की है। साथ ही यह भी कहा है कि उस समय उन्हें समझ नहीं आया था, लेकिन अब आ गया है कि वह शादी क्यों नहीं करना चाहती थीं।
यह भी पढ़ें: Mona Singh: 'बॉडी पार्ट्स को ही क्यों...', पैपराजी पर फूटा Munjya एक्ट्रेस मोना सिंह का गुस्सा
नेचुरल था मोना से प्यार होना
हाल ही में सिद्धार्थ कन्नन के साथ एक इंटरव्यू में करण ओबेरॉय ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ पर खुलकर बात की है। एक्टर ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि हमारा रोमांस सेट पर शुरू हुआ था। अगर आप किसी के साथ सेट पर 18-18 घंटे बिताते हैं, तो उसके प्रति लगाव होना स्वाभाविक है। वो बहुत कमाल की एक्ट्रेस हैं।

वह बहुत शांत स्वभाव की थीं और उनका सेंस ऑफ ह्यूमर बहुत अच्छा था, जो मुझे बहुत अच्छा लगा। मुझे लगता है कि मेरा उनसे प्यार करना बहुत नेचुरल था। वह खुलकर हंसती हैं और मुझे उनकी यह चीज पसंद आई। वह एक बिंदास इंसान हैं। जब तक वह रहीं, यह खूबसूरत था। कई मजबूरियां होती हैं, जिनकी वजह से आप अलग हो जाते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप किसी के लिए कोई बुरी भावना रखें।
खबरें और भी
करण ने किया था शादी के लिए प्रपोज
इसके साथ ही होस्ट ने जब उनसे मोना सिंह के साथ शादी को लेकर सवाल किया, तो करण ने कहा कि समझा जा सकता है। उस समय जस्सी एक बेहतरीन शो था और मोना नेशनल आइकॉन थी। उस दौरान वह करियर में आगे बढ़ रही थी और उस वक्त मुझे यह बात समझ नहीं आई थी, लेकिन अब समझ समझता हूं।
जब हम चाहते हैं कि सामने वाला भी हमारी तरह हो, तो तकलीफ होती है। जब आप यंग होते हैं, तो ये नहीं समझ आता, तब आपको ये रिजेक्शन लगता है। वह करियर पर फोकस करना चाहती थी और इसमें कोई गलत बात नहीं है।