यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Karan Singh Grover ने अपनी बेटी को बताया फाइटर, कहा उसके जन्म के बाद मिली थी ऐसी खबर, सुनकर होश खो बैठे थे एक्टर
एक्टर करण सिंग ग्रोवर की फिल्म फाइटर को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। फिल्म को रिलीज हुए 10 दिन ही बीते हैं लेकिन कम दिनों में मूवी ने 15 ...और पढ़ें

HighLights
- फिल्म 'फाइटर' में है करण सिंह ग्रोवर का रोल
- करण ने अपनी जिंदगी के मुश्किल पल का किया खुलासा
- बेटी की ओपन हार्ट सर्जरी पर बोले करण सिंह ग्रोवर
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) की परफॉर्मेंस को फिल्म 'फाइटर' में काफी पसंद किया जा रहा है। इस मूवी ने अभी तक बॉक्स ऑफिस पर ठीकठाक कलेक्शन किया है। मूवी में करण का रोल एयर पायलट का है, जो भारत के दुश्मन देश पाकिस्तान से जी जान लगाकर लड़ाई करता है। रिलीज के बाद एक्टर्स और मेकर्स ने कई इंटरव्यू दिए हैं।
बेटी के जन्म के बाद 'फाइटर' की शूटिंग के लिए निकल पड़े थे करण
एक इंटरव्यू के दौरान करण सिंह ग्रोवर ने अपने मुश्किल दिनों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि बेटी के जन्म के तीन दिन बाद उन्हें ऐसी खबर मिली थी, जिसे सुन वह अपने होश खो बैठे थे। एक्टर की बेटी जब सिर्फ पांच दिन की थीं, तब उन्हें घर छोड़कर 'फाइटर' की शूटिंग के लिए निकलना पड़ा था। इस दौरान अपनी बेटी को लेकर उन्हें जो बात पता चली थी, उससे उनका मन उदास था। करण ने अपनी बेटी को 'फाइटर' बताया है।
करण ने बॉलीवुड हंगामा में अपनी बेटी के बारे में बताया। एक्टर ने कहा, ''वह 14 महीने की हैं। उनका जब जन्म हुआ था, तब उनके दिल में दो छेद थे। हमें उनकी ओपन हार्ट सर्जरी करानी पड़ी। वह नन्ही फाइटर हैं।''
बिपाशा बसु का छलका था दर्द
इससे पहले एक्ट्रेस नेहा धूपिया (Neha Dhupia) संग बातचीत के दौरान बिपाशा बसु (Bipasha Basu) ने बेटी की ओपन हार्ट सर्जरी के बारे में बताया था। देवी के बारे में बात कर वह रो पड़ी थीं। बिपाशा ने उन मुश्किल दिनों को याद कर कहा था कि करण और उन्होंने अस्पताल के चक्कर काटे थे। वो बेटी की सर्जरी के लिए तैयार थीं, लेकिन करण नहीं। लेकिन बाद में वह बेटी के सही वक्त पर होने वाले ऑपरेशन के लिए मान गए।
खबरें और भी
बता दें कि करण और बिपाशा ने 30 अप्रैल, 2016 को लव मैरिज की थी। बिपाशा, करण की तीसरी पत्नी हैं। वहीं 12 नवंबर, 2022 को यह सेलिब्रिटी कपल बेटी के पेरेंट्स बने।
यह भी पढ़ें: Fighter Box Office Day 10: 'फाइटर' को मिला वीकेंड का फायदा, शनिवार को किया जबरदस्त कलेक्शन