Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 29, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    करण सिंह ग्रोवर के हाथ आई बड़ी फिल्म, ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण के साथ शेयर करेंगे स्क्रीन स्पेस

    By Karishma LalwaniEdited By:
    Updated: Tue, 29 Nov 2022 07:30 PM (IST)

    Karan Singh Grover बिपाशा बासु के पति करण सिंह ग्रोवर एक बार फिर फिल्मी पर्दे पर वापसी करने वाले हैं। फैंस उन्हें फिर से बड़े पर्दे पर देख सकेंगे। एक् ...और पढ़ें

    File Photo of Karan Singh Grover, Deepika Padukone and Hrithik Roshan
    File Photo of Karan Singh Grover, Deepika Padukone and Hrithik Roshan

    नई दिल्ली, जेएनएन। ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की मच अवेटेड फिल्म 'फाइटर' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म के जरिये दर्शकों को पहली बार ऋतिक और दीपिका की जोड़ी देखने को मिलेगी। हाल ही में फिल्म से ऋतिक रोशन का लुक सामने आया था, जिसे सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा पसंद किया है। वर्तमान में सिद्धार्थ आनंद द्वारा डायरेक्ट की जा रही इस फिल्म की शूटिंग असम में हो रही है। अब 'फाइटर' से जुड़ी एक और जानकारी सामने आई है। फिल्म की स्टार कास्ट में कुछ और नाम जोड़े गए हैं।

    फिल्म में काम करेंगे यह स्टार

    मारफ्लिक्स पिक्चर ने 'अलोन' एक्टर करण सिंह ग्रोवर और अक्षय ओब्रॉय की 'फाइटर' के सेट से तस्वीर शेयर की। डायरेक्टर और प्रोड्यूसर सिद्धार्थ आनंद के साथ दोनों की तस्वीरें सामने आई हैं। वहीं, करण सिंह ग्रोवर ने भी इस तस्वीर को अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर शेयर करते हुए यह कंफर्म किया है कि, वह ऋतिक और दीपिका के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करने वाले हैं।

    करण सिंह ग्रोवर को लेकर लगाए गए थे कयास

    करण सिंह ग्रोवर ने हाल ही में अपनी बेटी 'देवी' का इस दुनिया में वेलकम किया। इस हैंडसम हंक की बेटी का जन्म 12 नवंबर को हुआ। एक प्यारी सी बच्ची के पिता बने करण सिंह ग्रोवर पिछले कई समय से फिल्मी दुनिया से नदारद थे। अब वह सिद्धार्थ आनंद की इस फिल्म के साथ जोरदार वापसी के लिए तैयार हैं। उनकी आखिरी फिल्म 2018 में आई '3 देव' थी।

    कुछ दिनों पहले करण सिंह ग्रोवर की 'फाइटर' के सेट से तस्वीर सामने आई थी। फैंस तब से ही यह कयास लगा रहे थे कि करण भी इस फिल्म का हिस्सा होंगे। मेकर्स ने इन कयासों पर पूर्णविराम लगाते हुए करण की फिल्म में एंट्री कंफर्म की है। बता दें कि 'फाइटर' फिल्म देश की पहली एरियल एक्शन फ्रेंचाइजी फिल्म होगी, जो कि 25 जनवरी, 2024 को रिलीज होगी।

    खबरें और भी

    एयर फोर्स ऑफिसर बनेंगे ऋतिक रोशन

    'फाइटर' फिल्म में ऋतिक रोशन का रोल एयर फोर्स ऑफिसर का होगा। वहीं, दीपिका पादुकोण उनकी लव इंट्रेस्ट के रोल में नजर आएंगी। मूवी में अनिल कपूर भी अभिनय करते देखे जाएंगे। फिल्म का निर्माण वायकॉम 18 स्टूडियोज के बैनर तले ममता आनंद, रमन चिब्ब और अंकु पांडे कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: चाहत खन्ना ने चेतन भगत को बताया इज्ज्तदार इंसान, उर्फी जावेद बोलीं- कल जब तुम्हारी बेटियां बड़ी होंगी...

    यह भी पढ़ें: IFFI 2022: 'आई हैव इलेक्ट्रिक ड्रीम्स' को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड, चिरंजीवी बने 'इंडियन फिल्म पर्सनालिटी ऑफ ईयर'