Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kareena Kapoor Birthday: आलिया भट्ट से लेकर सोहा अली खान तक, इन सितारों ने किया बेबो को बर्थडे विश

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Thu, 21 Sep 2023 01:46 PM (IST)

    Happy Birthday Kareena Kapoor बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में जगह बना चुकी एक्ट्रेस करीना कपूर खान आज अपना जन्मदि ...और पढ़ें

    Happy Birthday Kareena Kapoor (Photo Credit: Instagram)
    Happy Birthday Kareena Kapoor (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. करीना कपूर खान आज मना रही हैं अपना जन्मदिन
    2. आलिया ने इस अंदाज में विश किया बेबो को बर्थडे
    3. इन सितारों में भी दी करीना को जन्मदिन की बधाई

    नई दिल्ली, जेएनएन। Kareena Kapoor Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान बी-टाउन का एक जाना-माना नाम है। करीना ने अभी तक अपने करियर में कई हिट फिल्मों में काम कर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। एक्ट्रेस आज अपना 43वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर बेबो के दोस्त, परिवार वाले और फैंस उन्हें अलग-अलग तरीके से बर्थडे विश कर रहे हैं।

    'जब वी मेट' की गीत और 'कभी खुशी कभी गम' के पू जैसे किरदारों से अपने फैंस के दिलों में राज करने वाली एक्ट्रेस करीना कपूर अपनी एक्टिंग से हर किसी को दीवाना बना देती हैं। उनके बर्थडे पर आलिया, रिद्धिमा, अर्जुन कपूर से लेकर उनकी बेस्ट फ्रेंड मलाइका और अमृता अरोड़ा ने भी उन्हें अनोखे अंदाज में विश किया है।

    यह भी पढ़ें: Kareena Kapoor Birthday: बेहद खास है करीना कपूर के बर्थडे का केक, बहन करिश्मा ने ऐसे किया विश, देखें तस्वीरें

    आलिया ने ननंद करीना कपूर को ऐसे किया विश

    आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर करीना कपूर के साथ अपनी मेहंदी से जुड़ी एक तस्वीर शेयर की है और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। इस तस्वीर में दोनों एक्ट्रेस साथ बैठे हुए दिखाई दे रही हैं। तस्वीर के साथ ही आलिया ने लिखा 'परम रानी को, जन्मदिन मुबारक हो बेबो, लव यू'।

    सोहा ने बेबो भाभी को किया विश

    सैफ अली खान की बहन और बॉलीवुड एक्ट्रेस सोहा अली खान ने भी अपनी भाभी यानी करीना कपूर को अनोखे अंदाज में बर्थडे विश किया है। सोहा ने अपने इंस्टाग्राम पर करीना, सैफ और उनके बच्चों की दो तस्वीर शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ ही उन्होंने लिखा 'जन्मदिन मुबारक हो बेबो भाभी। आप कई सारे लोगों के लिए एक प्रेरणा बन रहे हैं और आप अपने इस जन्मदिन और इस साल को प्यार, अच्छे स्वास्थ्य, परिवार, काम, छुट्टियों और उत्सव से आनंद उठाएं। आप इसकी हकदार हैं। आपकी याद आ रही है, लेकिन जल्द मिलते हैं।

    खबरें और भी

    मलाइका अरोड़ा ने लिखा खास मैसेज

    मलाइका अरोड़ा ने अपने बेस्ट-फ्रेंड को बर्थडे विश करते हुए लिखा 'जन्मदिन मुबारक हो सबकी जाने जान। हमारी खूबसूरत बेबो। आप हमेशा प्यार, विन्नो, पिज्जा, पास्ता, शैम्पेन और हम से से घिरी रहें। लव यू'। इसके साथ ही उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर दो तस्वीरें भी शेयर की हैं। इन फोटो में दोनों अभिनेत्री गजब के पोज देते हुए दिखाई दे रही हैं।

    इन सितारों ने भी किया बर्थडे विश

    करीना कपूर को इन लोगों के अलावा अमृता अरोड़ा, रिद्धिमा, अर्जुन कपूर, रिया कपूर, सबा, अनिल कपूर, नीतू कपूर, नेहा धूपिया, जयदीप अहलावत, कियारा अडवाणी जैसे कई सितारों ने विश किया है।

    यह भी पढ़ें: Kareena Kapoor Birthday: इस किरदार के बाद बदल गयी थी करीना कपूर खान की इमेज, ग्लैमर डॉल से बनीं 'अभिनेत्री'