यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सास शर्मिला टैगोर के साथ करीना कपूर का पहला ऐड, दिखाया पटौदी पैलेस का एक-एक कोना, देख फटी रह गईं फैंस की आखें
सैफ अली खान की बेगम यानी कि करीना कपूर खान अपनी बेबाक बातों को लेकर लाइमलाइट में बनी रहती हैं। उनका क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोलता है। करीना ने कई फिल ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Kareena Kapoor and Sharmila Tagore: करीना कपूर खान का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोलता है। इतने सालों में भी एक्ट्रेस का क्रेज कम नहीं हुआ है। करीना की हर एक पोस्ट पर उनके फैंस की पैनी नजर रहती है। बी टाउन की इस पॉपुलर एक्ट्रेस ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्में की हैं, लेकिन अपने फैमिली मेंबर्स के साथ कम ही किसी प्रोजेक्ट में नजर आई हैं। मगर अब फैंस की ये ख्वाहिश भी पूरी हो चुकी है।
एक साथ नजर आईं शर्मिला और करीना
करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने सास शर्मिला टैगोर के साथ फ्रेम शेयर किया है। वह अपनी उनके साथ एक विज्ञापन में नजर आई हैं। यह पहली बार है जब शर्मिला टैगोर और करीना कपूर किसी प्रोजेक्ट के लिए साथ नजर आई हों। इसके पहले वह कुछ इंटरव्यू में जरूर साथ देखी गईं, लेकिन ऐड या फिल्म में उनका एक साथ आना बाकी था।
पटौदी पैलेस में शूट हुआ ऐड
करीना और शर्मिला एक होम डेकोर ऐड में साथ नजर आई हैं। यह विज्ञापन पटौदी पैलेस में शूट किया गया है। इसी बहाने बेबो और उनकी सास शर्मिला ने पटौदी पैलेस का एक-एक कोना फैंस को दिखाया है। खूबसूरत सी लोकेशन पर शूट हुए सास-बहू के इस विज्ञापन को देख मुंह से वाओ जरूर निकलता है।
पटौदी पैलेस में क्या है खास
विज्ञापन में बड़े-बड़े सोफे, झूमर, बेड, इंटीरियर और एंटीक आइटम्स हैं। ये सारी चीजें सैफ और करीना के घर को पूरी तरह जस्टिफाई करते हैं। वहीं, जब सास और बहू डाइनिंग टेबल पर नाश्ते के लिए बैठती हैं, तो वह नजारा भी देखने लायक लगता है।
खबरें और भी
View this post on Instagram
फैंस ने की सास-बहू की तारीफ
करीना कपूर और शर्मिला टैगोर को एक साथ देख फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। एक यूजर ने कमेंट किया, 'शर्मिला टैगोर जैसी सास को मेनिफेस्ट कर रही हूं।' एक ने कमेंट किया, 'आप दोनों को ऑन स्क्रीन साथ देखकर अच्छा लग रहा है।' इसके अलावा फैंस ने पटौदी पैलेस की खूबसूरती की भी जमकर तारीफ की है।