विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Good News: करीना कपूर ख़ान फिर बनेंगी मां, बेबी बंप के साथ सामने आई नई तस्वीरें

By Shikha SharmaEdited By:
Published: Wed, 27 Feb 2019 03:34 PM (GMT+05:30)Updated: Mon, 04 Mar 2019 10:53 AM (GMT+05:30)

करीना कपूर ख़ान एक बार फिर बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नज़र आई तस्वीरें हो रही हैं वायरल!

Good News: करीना कपूर ख़ान फिर बनेंगी मां, बेबी बंप के साथ सामने आई नई तस्वीरें
Good News: करीना कपूर ख़ान फिर बनेंगी मां, बेबी बंप के साथ सामने आई नई तस्वीरें

मुंबई। करीना कपूर ख़ान एक बार फिर अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती स्पॉट की गई हैं और उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया और इन्टरनेट पर वायरल हो रही हैं। वैसे, बता दें कि ये तस्वीरें उनकी रियल लाइफ प्रेगनेंसी के समय की नहीं है बल्कि ये तो एक 'Good News' है जो हाल ही में सामने आई है।

दरअसल, यह तस्वीरें हैं करीना की आने वाले फ़िल्म 'गुड न्यूज़' के सेट्स की। इस फ़िल्म में करीना अक्षय कुमार के साथ दिखाई देने वाली हैं। ग्रे कलर के ट्रैक पैंट्स और टी शर्ट के साथ ब्लैक एंड व्हाईट स्ट्रिप प्रिंटेड लॉन्ग शर्ट स्टाइल जैकेट हमें उनकी रियल लाइफ प्रेगनेंसी लुक्स की याद दिला रहा है। और हमें यकीन है कि जब करीना यह लुक कैरी कर रही होंगी तो उन्हें भी अपने प्रेगनेंसी डेज़ की याद आई होगी। देखिये तस्वीरें-

यह भी पढ़ें: Oscar Night से प्रियंका निक की कैंडिड तस्वीरें, हर तस्वीर पर कहेंगे परफेक्ट कपल

 

बॉलीवुड के स्टार किड्स में सबसे चहीते तैमूर अली ख़ान की मां करीना जब रियल लाइफ में प्रेग्नेंट थी तब उन्होंने अपने अपीयरेंस से सभीं को खूब इंस्पायर किया था। स्टाइल और बोल्डनेस के मामले में करीना ने उन लोगों को मुहंतोड़ जवाब दिया था जो मानते थे कि प्रेगनेंसी में औरतों को बस आराम करना चाहिए। यही नहीं, आफ्टर प्रेगनेंसी भी करीना तुरंत अपने आपको फिट करके, फिल्मों की शूटिंग शुरू करके लाखों लोगों की आइडल बनी थीं। करीना ने दिसम्बर 2016 में तैमूर को जन्म दिया और उसके बाद फ़िल्म 'वीरे दी वेडिंग' की शूटिंग में लग गई जो साल 2018 में रिलीज़ हुई थी।

बताते चलें कि 'गुड न्यूज़' IVF और सेरोगेसी जैसे विषयों पर बनने वाली फ़िल्म है जिसमें दिलजीत दोसांझ, किआरा अडवानी और जिमी शेरगिल भी होंगे। अक्षय की भी पिछली कुछ फिल्मों को देखा जाए तो वो सोशल कॉज और सोशल मेसेज देने वाली फिल्मों का चयन कर रहे हैं। और ऐसे में यकीनन 'गुड न्यूज़' भी उनकी फ़िल्मोंग्राफी की अहम फ़िल्मों में से एक होगी।

यह भी पढ़ें: देखते देखते कितने बड़े हो गए हैं शाहिद कपूर के बेटे ज़ैन, देखिये लेटेस्ट तस्वीरें

फ़िल्म के प्रोड्यूसर करण जौहर ने इस फ़िल्म की घोषणा अपने सोशल अकाउंट पर की थी और बताया था कि यह फ़िल्म इस साल छह सितम्बर को रिलीज़ होगी। अक्षय कुमार भी सी फ़िल्म को को-प्रोड्यूस कर रहे हैं। अक्षय इसके अलावा इस साल फ़िल्म 'केसरी' और 'हाउसफुल 4' में नज़र आएंगे। वहीं करीना 'गुड न्यूज़' के बाद करण की ही प्रोड्यूस की जाने वाली फ़िल्म 'तख़्त' में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट और विक्की कौशल के साथ दिखेंगी जो गले साल 2020 में रिलीज़ होगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।