यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Singham Again से Kareena Kapoor का जारी हुआ लुक, चेहरे पर चोट के निशान और हाथ में बंदूक लिए दिखीं बेबो
Singham Again Kareena Kapoor Khan सिंघम अगेन को सबसे बड़ी मल्टीस्टारर फिल्मों में से एक माना जा रहा है। फिल्म की स्टारकास्ट का धीरे-धीरे खुलासा हो र ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Singham Again Kareena Kapoor: अजय देवगन, दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार और रणवीर सिंह ने की फिल्म 'सिंघम अगेन' की चर्चा पिछले काफी समय से हो रही हैं। बीते महीने डायरेक्टर रोहित शेट्टी के साथ इन स्टार्स ने फिल्म की शूटिंग शुरू की थी, जिसकी एक झलक डायरेक्टर ने सोशल मीडिया पर साझा की थी।
वहीं अब शूटिंग के एक महीने बाद रोहित शेट्टी ने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दिया है। 'सिंघम अगेन' को सबसे बड़ी मल्टीस्टारर फिल्मों में से एक माना जा रहा है। फिल्म की स्टारकास्ट का धीरे-धीरे खुलासा हो रहा है। दीपिका पादुकोण के लेडी सिंघम लुक के बाद अब मेकर्स ने करीना कपूर का भी लुक जारी किया है। जी हां, रोहिट शेट्टी की इस फिल्म में करीना कपूर खान भी नजर आने वाली हैं।
यह भी पढ़ें- Singham Again: अक्षय कुमार ने लगाई हेलीकॉप्टर से छलांग, सामने आया 'सिंघम अगेन' से एक्टर का पहला लुक
'सिंघम अगेन' से करीना का लुक जारी
करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने अपने लुक की एक झलक इंस्टाग्राम पर खुद साझा की है। एक्ट्रेस 'सिंघम अगेन' का हिस्सा हैं और उसकी शूटिंग शुरू कर दी है। शेयर किए पोस्ट में करीना के चेहरे पर चोट के निशान और हाथ में बंदूक लिए नजर आ रही हैं।
.png)
अवनि बाजीराव सिंघम के किरदार में आएगी नजर
करीना के पोस्टर जारी करते हुए कैप्शन में लिखा, यह समय की बात है। पुलिस पद्य के साथ पुनः सेना में शामिल होना। सिंघम के पीछे की ताकत से मिलें। अवनि बाजीराव सिंघम। हमने पहली बार 2007 में एक साथ काम किया था।
खबरें और भी
अब तक 3 ब्लॉकबस्टर गोलमाल रिटर्न्स, गोलमाल 3, सिंघम रिटर्न और अब हम अपने चौथे प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं... सिंघम अगेन। 16 साल लंबा जुड़ाव....कुछ भी नहीं बदला है, बेबो अभी भी वैसी ही है, सरल, प्यारी और मेहनती।
कब रिलीज होगी फिल्म
रोहिट शेट्ट की इस स्टारर की रिलीज डेट का खुलासा तो मेकर्स ने अभी नहीं किया है, लेकिन कहा जा रहा है कि ये फिल्म 14 अगस्त, 2024 को रिलीज होगी। इतना ही नहीं ये मूवी पर्दे पर अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' भीड़ सकती है।
करीना कपूर की आने वाली फिल्में
यह भी पढ़ें- The Buckingham Murders देख करिश्मा कपूर के आंखों में आए आंसू, पोस्ट शेयर कर करीना के लिए कही ये बात
बेबो के वर्कफ्रंट की बात करे तो हाल ही में हंसल मेहता के निर्देशन में बनी 'द बकिंघम मर्डर्स' में नजर आई है। यह फिल्म करीना की बतौर प्रोड्यूसर पहली फिल्म भी रही है। इस फिल्म में करीना पुलिसकर्मी बनी हैं, जो एक सिंगल मां भी हैं। करीना के किरदार का नाम जसमीत भामरा है। अब सिंघम अगेन में भी बेबो पुलिस के किरदार में नजर आएंगी।