विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 20, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मॉम करीना और डैड सैफ़ के साथ दिखा तैमूर का टशन, देखें तस्वीरें

By Hirendra JEdited By:
Published: Tue, 20 Mar 2018 09:57 AM (IST)Updated: Thu, 22 Mar 2018 06:42 AM (IST)

सैफ़ पहले ही कह चुके हैं कि वो परिवार के सबसे बड़े सेलिब्रिटी हैं और अब सैफ़ तैमूर को मिलने ...और पढ़ें

मॉम करीना और डैड सैफ़ के साथ दिखा तैमूर का टशन, देखें तस्वीरें
मॉम करीना और डैड सैफ़ के साथ दिखा तैमूर का टशन, देखें तस्वीरें

मुंबई। सैफ़ अली ख़ान और करीना कपूर ख़ान के लाडले नवाब तैमूर अली ख़ान सोशल मीडिया के बादशाह हैं। लगातार उनकी तस्वीरें वाइरल होती रहती हैं और उनकी क्यूटनेस को लेकर चर्चा हमेशा ही होती है। सोमवार शाम अमृता अरोड़ा के घर हुई एक पार्टी से सैफ़, करीना और तैमूर की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें आई हैं जिनमें तैमूर का एक अलग अंदाज़ देखा जा सकता है!

दरअसल, अभिनेत्री अमृता अरोड़ा जो करीना कपूर ख़ान की बहुत अच्छी दोस्त भी हैं उनके घर पर करीना, सैफ़, सोहा अली ख़ान, कुणाल खेमू आदि जुटे थे और ये सभी तस्वीरें उसी दौरान की हैं! आप देख सकते हैं इस मौके पर सभी कितने खुश नज़र आ रहे हैं। खुले बदन में तैमूर का यह अंदाज़ आपने इससे पहले शायद ही देखा होगा?पापा के गोद में तैमूर काफी रिलैक्स नज़र आ रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: छोटी बहन ख़ुशी के साथ भाई अर्जुन कपूर से मिलने पहुंची जाह्नवी कपूर, देखें तस्वीरें

तैमूर के अलावा इन तस्वीरों में सोहा अली ख़ान और कुणाल खेमू के साथ उनकी बेटी इनाया भी नज़र आ रही हैं। आप देख सकते हैं पूरा परिवार मस्ती और सेलिब्रेट करने के मूड में है।

तैमूर के बारे में बात करते हुए सैफ़ पहले ही कह चुके हैं कि वो परिवार के सबसे बड़े सेलिब्रिटी हैं और अब सैफ़ पहले की तरह तैमूर को मिलने वाले मीडिया अटेंशन से परेशान नहीं होते, बल्कि उसे इंजॉय करते हैं! 

यह भी पढ़ें: रणवीर सिंह के साथ अब रंग जमायेंगी उनकी नयी हीरोइन सारा अली ख़ान, देखें तस्वीरें

बता दें कि करीना और सैफ़ अक्सर तैमूर के साथ छुट्टियां मनाते कैमरे में कैद हुए हैं। हाल ही में राजस्थान से भी इनकी कुछ तस्वीरें सामने आई थीं! 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।