यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Crew का नया गाना Choli Ke Peeche हुआ रिलीज, गुलाबी साड़ी में Kareena Kapoor ने चलाया 90 के दशक का जादू
फिल्म क्रू (Crew) जिसमें करीना कपूर खान कृति सेनन और तब्बू नजर आने वाली हैं। हाल ही में इसका ट्रेलर रिलीज हुआ था। वहीं बुधवार को फिल्म का नया गाना चोल ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। करीना कपूर खान, कृति सेनन और तब्बू की स्टारर फिल्म क्रू (Crew) का हाल ही में ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों से भरपूर प्यार मिला। ट्रेलर रिलीज होने के 24 घंटे बाद यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा था।
वहीं अब इस फिल्म का नया गाना बुधवार 20 मार्च को रिलीज हुआ है, जिसमें बेबो यानी करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) पिंक साड़ी में कहर ढा रही हैं। इस गाने का नाम है चोली के पीछे (Choli Ke Peeche)।
यह भी पढे़ं- 43 की उम्र में बेबो की अदा सबसे जुदा, Kareen Kapoor ने ब्लैक आउटफीट में स्टनिंग लुक से लूट लिया सारा मेला
चोली के पीछे गाना रिलीज
फिल्म क्रू (Crew) का नया गाना चोली के पीछे (Choli Ke Peeche) रिलीज हो चुका है। फिल्म मेकर्स और करीना कपूर ने इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस गाने को पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ ने अपनी अवाज में गया है। बता दें, ये गाना संजय दत्त की फिल्म ‘खलनायक’ का है जो साल 1993 में रिलीज हुई थी। 31 साल बाद इस गाने का नया वर्जन रिलीज किया गया है।
करीना कपूर या माधुरी
चोली के पीछे (Choli Ke Peeche) यूं तो बॉलीवुड का पुराना गाना है, लेकिन फिल्म क्रू में इसे नए वर्जन के साथ डाला गया है। इस गाने में करीना कपूर खान पिंक रेशमी साड़ी में लोगों के दिलों पर छुरियां चलाती नजर आ रही हैं। इस गाने के रियल वर्जन की बात करें तो उसमें नीना गुप्ता और डांस क्वीन माधुरी दीक्षित गजब का डांस करती नजर आई थी। इस गानों दोनों राजस्थानी अंदाज घाघरा चोली पहने नजर आईं थी। ये गाना उस वक्त बेहद हिट हुआ था।
खबरें और भी
हालांकि, नए वर्जन में करीना ने कुछ खास डांस नहीं किया है, लेकिन अपनी अदाओं से सबको घायल कर रही हैं। इस गाने को इला अरुण ने अपने शानदार अवाज में गाया था। आज भी यह गाना लोगों को बेहजद पसंद आता है।
कब रिलीज होगी फिल्म
यह फिल्म राजेश कृष्णन द्वारा निर्देशित और एकता आर कपूर, शोभा कपूर, अनिल कपूर और रिया कपूर द्वारा निर्मित है। 29 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें- रिलीज से पहले ही निकल पड़ी 'Crew' की लॉटरी, करीना, तब्बू और कृति की फिल्म के ट्रेलर ने यूट्यूब पर मचाया धमाल