यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Kareena Kapoor Khan के सामने हुआ Shahid का जिक्र तो एक्ट्रेस ने बनाया ऐसा मुंह, एक्सप्रेशन वायरल
Kareena Kapoor Khan की आगामी फिल्म द बकिंघम मर्डर्स (The Buckingham Murders Trailer) का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। ट्रेलर लॉन्च इवेंट में शामिल करीना ...और पढ़ें

HighLights
- द बकिंघम मर्डर्स में दिखेंगी करीना कपूर
- फिल्म का निर्देशन कर रहे हंसल मेहता
- इवेंट में शाहिद को लेकर पूछा गया सवाल
एंटरटेनमेटं डेस्क, नई दिल्ली। करीना कपूर खान बी-टाउन की उम्दा अदाकारा हैं, जिनका नाम कई बार उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहता है। वह शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) को सालों तक डेट कर चुकी हैं। हालांकि, किसी वजह से वे अलग हो गए। हाल ही में, एक ट्रेलर लॉन्च इवेंट में शाहिद का जिक्र हुआ, जिसके बाद एक्ट्रेस का रिएक्शन वायरल हो गया।
दरअसल, आज हंसल मेहता निर्देशित फिल्म द बकिंघम मर्डर्स (The Buckingham Murders Trailer) का ट्रेलर रिलीज हुआ है। मुंबई में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च इवेंट भी आयोजित हुआ, जहां करीना और निर्देशक समेत पूरी कास्ट मौजूद रही।
इवेंट में हुआ शाहिद का जिक्र
द बकिंघम मर्डर्स के ट्रेलर लॉन्च इवेंट से एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। क्लिप में देखा जा सकता है कि करीना अजीबोगरीब तरीके से मुंह बना रही हैं। तभी एक जर्नलिस्ट हंसल मेहता से सवाल करते हैं, "जैसा कि हमने रिकॉर्ड देखा है कि आपने बहुत अच्छी-अच्छी फिल्में बनाई हैं। शाहिद जैसी फिल्म बनाई है जिसे नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुका है।"
यह भी पढ़ें- Priyanka Chopra और Kareena Kapoor ने मंधुर भंडारकर की फिल्म के लिए दी थी बड़ी कुर्बानी, तब्बू भी शामिल
करीना कपूर का एक्सप्रेशन हुआ वायरल
शाहिद का जिक्र होते ही जहां एक तरफ करीना कपूर शांत हो जाती हैं, वहीं वहां मौजूद हूटिंग करने लगते हैं। इस दौरान करीना थोड़ी अनकंफर्टेबल होती हुई नजर आईं। फैंस ने भी उनका रिएक्शन नोटिस किया। हालांकि, जर्नलिस्ट ने शाहिद मूवी का जिक्र किया था, जिसमें राजकुमार राव (Rajkummar Rao) लीड रोल में थे और इसे हंसल मेहता ने बनाया था। फिल्म को नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुका है।
ट्रेलर लॉन्च इवेंट में करीना कपूर खान ऑल-ब्लैक लुक में नजर आईं। उन्होंने ब्लैक कलर का सूट और पैंट पहना था। खुले बाल, स्टाइलिश ईयररिंग्स और मिनिमल मेकअप से एक्ट्रेस ने अपना लुक पूरा किया। वह अपने ओवर ऑल लुक में स्टनिंग लग रही थीं। यह फिल्म 13 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
यह भी पढ़ें- Kareena Kapoor Khan की 'द बकिंघम मर्डर्स' का नया पोस्टर हुआ रिलीज, कल आएगा शानदार टीजर