Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    वकील बनना चाहती थीं Kareena Kapoor Khan, समर कोर्स के लिए गई थीं हार्वर्ड, बताया- कैसे बन गईं एक्ट्रेस

    Updated: Sat, 20 Jul 2024 07:39 PM (IST)

    Kareena Kapoor Khan आज बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकाराओं में से एक हैं। मगर शायद ही आपको मालूम हो कि वह एक वकील बनना चाहती थीं। जी हां अभिनेत्री एक्टिंग से ...और पढ़ें

    एक्ट्रेस नहीं वकील बनना चाहती थीं करीना कपूर खान। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    एक्ट्रेस नहीं वकील बनना चाहती थीं करीना कपूर खान। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. रिफ्यूजी से करीना कपूर ने किया था डेब्यू
    2. एक्टिंग से पहले करीना को करनी थी वकालत
    3. आखिरी बार क्रू में नजर आई थीं करीना कपूर

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आज करीना कपूर खान को किसी परिचय की जरूरत नहीं है। लगभग ढाई दशक के करियर में बेबो ने अपने लिए इंडस्ट्री में एक ऐसा मुकाम हासिल किया है, जहां हर कोई नहीं पहुंच पाता है। वह बड़े पर्दे पर कभी क्लासी पू बनीं तो कभी चुलबुली गीत। उन्होंने अपने सभी कैरेक्टर से दर्शकों का दिल जीता है। हालांकि, क्या आपको पता है कि वह पहले एक्ट्रेस नहीं वकील बनना चाहती थीं?

    करीना कपूर खान ने रिवील किया है कि वह एक्टिंग से पहले वकालत करना चाहती थीं। वह समर कोर्स के लिए हार्वर्ड जैसे नामी यूनिवर्सटी भी गई हैं जिसके लिए वह खुद पर बहुत गर्व भी महसूस करती हैं। मगर कैसे वह वकालत छोड़ अभिनय की दुनिया में आईं, इस बात का खुलासा उन्होंने अपने हालिया इंटरव्यू में किया है।

    वकालत में थी करीना कपूर की दिलचस्पी

    'क्रू' की जैस्मिन गिल उर्फ करीना कपूर ने द वीक के साथ बातचीत में बताया कि वह बनना तो वकील चाहती थीं, लेकिन एक्टिंग के कीड़े से खुद को दूर नहीं रख पाईं। हार्वर्ड में समर कोर्स के लिए जाने पर बेबो ने कहा, "हां, यह समर स्कूल था। मुझे इस बात पर बहुत गर्व है कि मैं हार्वर्ड में समर स्कूल गई थी। यह हार्वर्ड है, मेरे पास उस कैंपस में एक फोटो है। मैंने सोचा था कि मैं वकील बनूंगी। मैं इस अजीब दौर से गुजरी लेकिन एक्टिंग का कीड़ा आपको दूर नहीं रख सकता।"

    यह भी पढ़ें- एक फिल्म के लिए 15 करोड़ फीस लेने पर Kareena Kapoor ने तोड़ी चुप्पी, कहा- आज भी संघर्ष कर रही हूं

    Kareena kapoor khan

    Photo Credit- Kareena Kapoor Khan Instagram

    क्या एक्टिंग के लिए परिवार ने बनाया दबाव?

    'जब वी मेट' एक्ट्रेस ने आगे बताया कि एक्टिंग चुनने के लिए उनके माता-पिता में से किसी ने उन पर दबाव बनाया या नहीं। एक्ट्रेस ने बताया कि भले ही उनके माता-पिता और बहन करिश्मा कपूर भी एक्टिंग फील्ड में हैं लेकिन उन पर कभी एक्टिंग चुनने का दबाव नहीं था। करीना ने कहा, "किसी ने मुझे मजबूर नहीं किया और ना ही मुझे एक्टिंग में धकेला। मैं जो भी करना चाहती थी, मेरे माता-पिता उससे खुश थे।"

    खबरें और भी

    Kareena Kapoor

    Photo Credit- Kareena Kapoor Khan Instagram

    करीना कपूर ने आगे कहा, "मैं समर स्कूल में इधर-उधर घूम रही थी और सोच रही थी कि मैं क्या करना चाहती हूं। इसलिए ऐसा नहीं था कि कोई दबाव डाल रहा था, हमारे माता-पिता में से किसी ने भी कभी कोई दबाव नहीं डाला, क्योंकि वे अभिनेता हैं, हमें भी अभिनेता बनना पड़ता है।"

    यह भी पढ़ें- AC को लेकर पति सैफ अली खान से लड़ बैठती हैं Kareena Kapoor, रुम टेंपरेचर पर जमकर होती है बहस