Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ब्लैक शिफॉन शिमरी साड़ी में Kareena Kapoor Khan ने ढाया कहर, हर तस्वीर में दिखीं खूबसूरत

    Updated: Sun, 03 Mar 2024 10:21 PM (IST)

    Kareena Kapoor Khan Photos अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में करीना कपूर खान पूरे परिवार के साथ शामिल हुई है । सोशल मीडिया पर एक् ...और पढ़ें

    करीना कपूर खान और सैफ अली खान (Photo Instagram)
    करीना कपूर खान और सैफ अली खान (Photo Instagram)

     

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Kareena Kapoor Khan Photos: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन का दूसरा दिन बेहद शानदार रहा। पहले दिन हॉलीवुड सिंगर रिहाना ने अपनी परफॉर्मेंस से सबका दिल जीता था। तो वहीं, दूसरे दिन बॉलीवुड सेलेब्स ने अपनी स्टेज परफॉर्मेंस से लोगों का दिल जीता।

    शाह रुख से लेकर सलमान खान, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, आमिर खान, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, जान्हवी कपूर, करीना कपूर खान और करिश्मा कपूर ने भी स्टेज पर परफॉर्मेंस दी। अब करीना कपूर खान ( Kareena Kapoor Khan) ने अपने इंस्टाग्राम पर देर रात की कुछ फोटोज शेयर की है।

    यह भी पढ़ें-  जून से अगस्त तक काम नहीं करते Kareena Kapoor और Saif Ali Khan, एक्ट्रेस ने बताई इसके पीछे की खास वजह

    करीना कपूर खान का देसी लुक

    करीना कपूर खान ( Kareena Kapoor Khan) अपने स्टाइल लुक के लिए भी खूब जानी जाती हैं। बेबो अपने रेड कार्पेट से लेकर वेडिंग फंक्शन लुक में कभी कोई कमी नहीं आने देती। ऐसा ही कुछ देर रात हुआ। करीना कपूर पूरे परिवार समेत अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में शामिल हो रही हैं। इस दौरान बेबो ने अपने लुक से कहर ढाया।

    साड़ी में करीना का किलर लुक

    अंबानी प्री-वेडिंग फंक्शन से दूसरे दिन करीना कपूर ब्लैक कलर की शिफॉन शिमरी साड़ी में नजर आई, जिसमें अभिनेत्री ने अपना किलर और बेहद खूबसूरत अंदाज दिखाया। इस लुक के साथ करीना ने अपने बालों का बन बनाया हुआ था और कानों में सिल्वर लॉन्ग इयररिंग्स कैरी किए हुए थे।

    खबरें और भी

    पति सैफ संग दिए पोज

    इस फोटो में करीना और सैफ एक साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। सैफ ने पत्नी करीना के साथ ट्विनिंग की है। एक्टर ब्लैक कुर्ते और व्हाइट पजामे में नजर आ रहे हैं।

    करिश्मा और नताशा संग करीना

    इस फोटोल में करीना कपूर खान अपनी बहन करिश्मा कपूर और दोस्त नताशा पूनावाला के साथ नजर आ रही हैं। करिश्मा व्हाइट कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं। तो वहीं, पूनम गोल्डन और ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं।

    एक्ट्रेस फोटोज के कैप्शन में लिखा, "और क्या रात थी, अनंत और राधिका को धन्यवाद, जो शायद अब तक की सबसे शानदार रातों में से एक थी।

    यह भी पढ़ें- Kareena Kapoor Khan: 80 से भी ज्यादा कारीगरों ने मिलकर तैयार किया था करीना का अनारकली सूट, जानें क्या है खास