यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दूसरी बार बुआ बनने वाली है करीना, कपूर फैमिली में आने वाला है एक और छोटा मेहमान
Anissa Malhotra करीना कपूर की भाभी अनीषा मल्होत्रा (Anissa Malhotra) जल्द मां बनने वाली है। इसी बीच कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आए है जिसमे अनीसा अप ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Anissa Malhotra: करीना कपूर के भाई और एक्टर अरमान जैन जल्द पापा बनने वाले हैं। एक्टर की वाइफ अनीषा मल्होत्रा (Anissa Malhotra) जल्द मां बनने वाली है। इसी बीच कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आए है, जिसमे अनीसा अपना बेबी शॉवर एन्जॉय करती नजर आ रही है। फरवरी महीने अनीषा की गोद भराई रस्म हुई थी, जिसमें पूरा कपूर परिवार शामिल हुआ था।
अनीषा का 'अंडर द सी थीम्ड' बेबी शॉवर
15 अप्रैल 2023 को अपने इंस्टा हैंडल से होने वाली मां अनीसा मल्होत्रा ने बेबी शॉवर का एक प्यारा वीडियो साझा किया। इवेंट 'अंडर द सी थीम्ड' पर बेस्ड थी, जिसे ध्यान में रखते हुए सजावट की गई थी। एंट्री गेट को 'ओह बेबी! #बेबीजैन' लिखे गुब्बारों से डेकोरेट किया गया था।मेहमान कई पेंटिंग एक्टिविटीज में भी शामिल थे। इस दौरान अनीसा पिंक कलर की स्लिप ड्रेस में नजर आई। वहीं, अरमान ऑरेंज कलर की शर्ट और ब्लैक पैंट में हैंडसम लग रहे थे।
View this post on Instagram
अनीसा मल्होत्रा की गोद भराई
फरवरी में अनीषा ने अपने इंस्टा हैंडल से अपने कपूर परिवार संग कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इस आयोजन के लिए अनीसा एक रॉयल ब्लू कलर की गारा साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, जो उन्हें उनकी मां ने गिफ्ट में दी थी। अनीसा के परिवार ने वुड्स थीम पर भव्य गोद भराई समारोह का आयोजन किया था। उनके स्थान को सुंदर फूलों, तितलियों और खरगोशों से सजाया गया था।
View this post on Instagram
करीना कपूर फिर बनेंगी बुआ
आपको बता दें, अरमान जैन करीना की बुआ रीमा जैन के बेटे है और बेबी को कजिन भाई लगते है। एक्ट्रेस अपने कजिन से काफी क्लॉज है। अक्सर उनके साथ तस्वीरें साझा करती रहती है। गोद भराई रस्म में करीना कपूर खान के अलावा आलिया भट्ट भी शामिल हुई थी।