विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 07, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बर्थडे ब्वॉय तैमूर के स्कूल बैग पर भी लिखा है उनका नाम, देखें तस्वीरें

By Hirendra JEdited By:
Published: Fri, 07 Dec 2018 12:50 PM (IST)Updated: Thu, 20 Dec 2018 09:06 AM (IST)

वाकई तैमूर के स्टारडम का कोई मुकाबला नहीं और ख़ान परिवार भी अपने तैमूर की हर छोटी-बड़ी चीजों को स्पेशल बनाने की कोई मौका नहीं चूकता!

बर्थडे ब्वॉय तैमूर के स्कूल बैग पर भी लिखा है उनका नाम, देखें तस्वीरें
बर्थडे ब्वॉय तैमूर के स्कूल बैग पर भी लिखा है उनका नाम, देखें तस्वीरें

मुंबई।अभिनेता सैफ़ अली ख़ान और करीना कपूर ख़ान के नन्हें बेटे तैमूर की लोकप्रियता ग़ज़ब की है। तैमूर अक्सर मीडिया में छाए रहते हैं। आज तैमूर का जन्मदिन है। आज हम आपको बता रहे हैं तैमूर से जुड़ी एक दिलचस्प बात! जैसा कि आप जानते ही हैं कि तैमूर के नाम से मार्केट में खिलौने भी आ गए हैं। बहरहाल, हाल ही में जब करीना अपने बेटे को लेकर जब उन्हें स्कूल छोड़ने पहुंची तो इस दौरान की जो तस्वीरें सामने आयीं वो थोड़ी स्पेशल है! 

लेकिन, उससे पहले देखें तैमूर का एक सुपरक्यूट अंदाज़ जिसमें वो फोटोग्राफरों को हाथ हिलाकर हाय कर रहे हैं! दरअसल सैफ़ ने मीडिया से एक बातचीत में बताया था कि अब तैमूर ज़्यादातर फोटोग्राफरों को पहचानने लगा है जो उनकी तस्वीरें लेने की कोशिशों में लगे रहते हैं। ज़ाहिर है इसलिए भी तैमूर ने उन्हें देखकर हाथ हिलाया होगा। 

यह भी पढ़ें: रानी मुखर्जी की बेटी आदिरा के बर्थडे की धूम, काजोल समेत इन अभिनेत्रियों की मौजूदगी रही ख़ास

अक्सर तैमूर के साथ उनकी नैनी भी नज़र आती हैं। गौरतलब है कि ये नैनी तैमूर के जन्म के समय से ही उनके साथ हैं और उनका ध्यान रख रही हैं। इस तस्वीर में भी तैमूर कितने क्यूट लग रहे हैं। आप देख सकते हैं तैमूर के हाथ में बिस्किट का एक पैकेट है जबकि उनकी नैनी के हाथ में है एक स्कूल बैग। स्कूल बैग का कलर तैमूर के ड्रेस से भी मेल खा रहा है। बिल्कुल मैचिंग! मैचिंग! 

बहरहाल, बात तैमूर के बैग की हो रही थी तो आप गौर से इन तस्वीरों को देखें तो आप देख सकते हैं कि तैमूर के स्कूल के बैग पर भी उनका नाम लिखा हुआ है- तैमूर। है न कमाल? बैग के ऊपर स्माइल करता हुआ एक टैडी है और उसके ठीक नीचे तैमूर लिखा हुआ है। 

इससे पहले भी तैमूर की कई तस्वीरें अलग-अलग अंदाज़ में मीडिया के सामने आती रही हैं जिनमें तैमूर के कपड़े पर भी उनका नाम लिखा हुआ दिखा था। लेकिन, अब तो तैमूर ने अपने नाम का बैग भी पा लिया है!

वाकई तैमूर के स्टारडम का कोई मुकाबला नहीं और ख़ान परिवार भी अपने तैमूर की हर छोटी-बड़ी चीजों को स्पेशल बनाने की कोई मौका नहीं चूकता! 

यह भी पढ़ें: पापा सैफ़ के साथ आई है तैमूर की ये प्यारी तस्वीरें, यहां देखें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।