Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बच्चों के साथ सैफ अली खान ने मनाया बर्थडे, करीना कपूर ने शेयर की सेलिब्रेशन की ये इनसाइड फोटो

    By Jagran News NetworkEdited By: Jagran News Network
    Updated: Wed, 16 Aug 2023 06:05 PM (IST)

    Saif Ali Khan Birthday एक्टर सैफ अली खान अपने बर्थडे को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। तमाम फैंस और फिल्मी सितारे सोशल मीडिया पर उन्हें बर्थडे विश कर रहे ...और पढ़ें

    सैफ अली खान ने बच्चों के साथ काटा बर्थडे केक (Photo Credit-Kareena Kapoor Instagram)
    सैफ अली खान ने बच्चों के साथ काटा बर्थडे केक (Photo Credit-Kareena Kapoor Instagram)

    HighLights

    1. सैफ अली खान ने सेलिब्रेट किया अपने जन्मदिन
    2. बच्चों के साथ एक्टर ने काटा केक
    3. करीना कपूर ने शेयर की ये इनसाइड फोटो

     नई दिल्ली जेएनएन: 'आदिपुरुष' फिल्म में लंकेश का किरदार अदा कर सैफ अली खान ने जमकर महफिल लूटी। 16 अगस्त यानी आज उनके जन्मदिन के अवसर पर एक्टर के चाहने वाले और तमाम फिल्मी सितारे उन्हें बर्थडे विश कर रहे हैं।

    इस बीच करीना कपूर खान ने अपने पति के बर्थडे सेलिब्रेशन की इनसाइड फोटो को शेयर किया है। जिससे ये साफ अनुमान लगाया जा सकता है कि सैफ ने अपना 53वां जन्मदिन बच्चों के साथ मनाया है।

    सैफ ने बच्चों के संग मनाया जन्मदिन

    करीना कपूर ने सैफ अली खान के जन्मदिन के मौके पर अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर लेटेस्ट तस्वीर को शेयर किया है। इस फोटो में आप देख सकते हैं कि सैफ अपने चारों बच्चों सारा अली खान, इब्राहिम अली खान, तैमूर अली खान और सबसे छोटे नवाबजादे जहांगीर अली खान के साथ नजर आ रहे हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)

    सामने टेबिल पर कई सारे केक रखे हुए, जिससे ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक्टर ने जन्मदिन जिगर के टुकड़े अपने बच्चों के साथ मिलकर मनाया है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि सैफ के बड़े बेटे इब्राहिम ने अपने छोटे भाई जहांगीर को कंधों पर उठा रखा है।

    ऐसे में ये कह सकते हैं कि सैफ के इन सभी बच्चों में आपस में काफी ज्यादा प्यार है। फोटो के कैप्शन में करीना ने लिखा है कि- ''और ये वास्तव में जन्मदिन की शुभकामना है।'' सैफ अली खान के इस बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीर को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

    खबरें और भी

    'देवरा' से सैफ अली खान का फर्स्ट लुक आया सामने

    'आदिपुरुष' में प्रभास के बाद अब सैफ अली खान साउथ कलाकार जूनियर एनटीआर के साथ नजर आएंगे। फिल्म का नाम 'देवरा' है और सैफ के बर्थडे के मौके पर इस फिल्म से उनका फर्स्ट लुक पोस्टर भी सामने आ गया है। देवरा से भैरा के किरदार में एक्टर का लुक काफी खतरनाक लग रहा है।

    इस मूवी में सैफ और जूनियर एनटीआर के अलावा एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर भी नजर आएंगी। ये फिल्म अगले साल 5 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।