Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    The Buckingham Murders Teaser: डिटेक्टिव की भूमिका में नजर आएंगी Kareena Kapoor, इमोशनल कर देगी स्टोरी

    Updated: Tue, 20 Aug 2024 04:28 PM (IST)

    Kareena Kapoor की क्राइम थ्रिलर द बकिंघम मर्डर्स का टीजर रिलीज हो चुका है। ये फिल्म 13 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में करीना कपूर खा ...और पढ़ें

    द बकिंघम मर्डर्स में नजर आएंगी करीना कपूर
    द बकिंघम मर्डर्स में नजर आएंगी करीना कपूर

    HighLights

    1. डिटेक्टिव के किरदार में नजर आएंगी करीना
    2. 13 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म
    3. हंसल मेहता हैं फिल्म के डायरेक्टर

    एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। द बकिंघम मर्डर्स के लेटेस्ट टीजर की रिलीज के साथ इसने फैंस के एक्साइटमेंट को और भी ज्यादा बढ़ा दिया है। इस फिल्म को हंसल मेहता ने डायरेक्ट किया है। फिल्म का प्रीमियर पिछले साल जियो मामी फेस्टिवल में हुआ था और लंबे इंतजार के बाद आखिरकार यह सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है।

    यह फिल्म सारा अली खान की मेट्रो इन दिनों द्वारा खाली छोड़ी गई जगह भरने के लिए तैयार है। पहले ये फिल्म इस दिन रिलीज होने वाली थी लेकिन अब उसकी डेट्स आगे बढ़ गई हैं। इसमें आदित्य रॉय कपूर भी नजर आएंगे। द बकिंघम मर्डर्स 13 सितंबर को रिलीज होगी।

    क्राइम ड्रामा है बकिंघम मर्डर्स

    करीना कपूर पहली बार अपने फिल्मी करियर में एक जासूस की भूमिका में नजर आएंगी। हंसल मेहता की यह फिल्म एक क्राइम ड्रामा है। इसके टीजर के अनुसार करीना कपूर का किरदार अपने बच्चे को खो देता है और उसके दुःख से निपटने के लिए वह एक जासूस बनने का जोखिम उठाती हैं। द बकिंघम मर्डर्स की कहानी असीम अरोड़ा, कश्यप कपूर और राघव राज कक्कड़ ने लिखी है।

    कौन-कौन आएगा नजर

    इस फिल्म में करीना के साथ ऐश टंडन, रणवीर बराड़ और कीथ एलन भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी असीम अरोड़ा, कश्यप कपूर और राघव राज कक्कड़ ने लिखी है। करीना इस फिल्म में डिटेक्टिव सार्जेंट जसमीत भामरा के किरदार में नजर आएंगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Kareena Kapoor Khan की 'द बकिंघम मर्डर्स' का नया पोस्टर हुआ रिलीज, कल आएगा शानदार टीजर

    View this post on Instagram

    A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)

    कौन-कौन आएगा नजर?

    इस फिल्म में करीना के साथ ऐश टंडन, रणवीर बराड़ और कीथ एलन भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी असीम अरोड़ा, कश्यप कपूर और राघव राज कक्कड़ ने लिखी है। करीना इस फिल्म में डिटेक्टिव सार्जेंट जसमीत भामरा के किरदार में नजर आएंगी।

    इस फिल्म का निर्माण बालाजी टेलीफिल्म्स और टीबीएम फिल्म्स द्वारा शोभा कपूर, एकता कपूर और करीना ने मिलकर किया है। इस फिल्म के जरिए करीना बतौर प्रोड्यूसर डेब्यू कर रही हैं। वीरे दी वेडिंग और क्रू के बाद करीना कपूर खान और एकता कपूर तीसरी बार साथ आए हैं।

    यह भी पढ़ें: The Buckingham Murders की रिलीज डेट से उठा पर्दा, इस दिन सिनेमाघरों में आएगी Kareena Kapoor की फिल्म