यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
30 हजार करोड़ के लिए जंग! Karisma Kapoor ने पूर्व पति संजय कपूर की प्रॉपर्टी में मांगा अपना हिस्सा?
संजय कपूर (Sunjay Kapur) के निधन के बाद से परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद छिड़ गया है। संजय कपूर की 30 हजार की प्रॉपर्टी को लेकर कई लोगों ने अपने-अप ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का 12 जून, 2025 को निधन हो गया। संजय लंदन में थे और पोलो खेल रहे थे जब उन्हें दिल का दौरा पड़ा। संजय कपूर का अंतिम संस्कार 19 जून को दक्षिण दिल्ली के लोधी रोड श्मशान घाट पर परिवार और करीबी दोस्तों की उपस्थिति में किया गया।
करिश्मा ने मांगा प्रॉपर्टी में हिस्सा
अब उनके निधन के बाद इस तरह की खबरें आ रही हैं कि बिजनेसमैन के 30,000 करोड़ रुपये के साम्राज्य को कौन संभालेगा। इसको लेकर काफी विवाद भी हो रहा है। इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि करिश्मा ने कंपनी से अपना हिस्सा मांगा है।
.jpg)
यह भी पढ़ें- 'बबीता जी भगवान नहीं...', Karisma Kapoor और Abhishek Bachchan की सगाई टूटने की ये थी वजह, डायरेक्टर का खुलासा
संजय कपूर की मां ने लिखा लेटर
हालांकि करिश्मा ने अभी तक इन खबरों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन संजय की कंपनी, सोना कॉमस्टार, उनकी मां के लेटर के बाद पहले ही सदमे में है।
मां ने लगाया मजबूर करने का आरोप
दरअसल संजय की मौत के बाद, उनकी मां रानी ने दावा किया कि सोना ग्रुप और उससे जुड़ी आलीशान संपत्ति में उनकी बहुलांश हिस्सेदारी है। लेकिन साथ ही, उन्होंने शेयरधारकों के साथ एक पत्र भी साझा किया, जिसमें दावा किया गया कि बेटे की मौत के शोक में उन्हें कुछ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर किया गया था।
लेटर लिखकर कही अपनी बात
उनके पत्र में लिखा है,"मुझे बताया गया है कि कुछ लोग खुद को कंपनी का सबसे बड़ा शेयरधारक बता रहे हैं क्योंकि वे कंपनी में परिवार के हितों का प्रतिनिधित्व करने का दावा करते हैं। मुझे पूरा यकीन है कि मेरे बेटे की मृत्यु के बाद, मानसिक और भावनात्मक रूप से कमजोर स्थिति में, मेरे ऊपर दबाव डाला गया और तैयार किए गए दस्तावेज़ों का दुरुपयोग किया जा रहा है।"
खबरें और भी
(1).jpg)
संजय की मौत के बाद, उनकी मां रानी ने दावा किया कि सोना ग्रुप और उससे जुड़ी आलीशान संपत्ति में उनकी बहुलांश हिस्सेदारी है। लेकिन साथ ही, उन्होंने शेयरधारकों के साथ एक पत्र भी साझा किया, जिसमें दावा किया गया कि बेटे की मौत के शोक में उन्हें कुछ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर किया गया था।
साल 2003 में हुई थी शादी
करिश्मा ने 2003 में संजय से शादी की थी, लेकिन 2016 में दोनों का तलाक हो गया। करिश्मा ने संजय और उनकी मां पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। वहीं दूसरी ओर, संजय ने अभिनेत्री पर पैसों के लिए उनसे शादी करने का आरोप लगाया था।