Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dil Toh Pagal Hai: करिश्मा कपूर की फिल्म 'दिल तो पागल है' को पूरे हुए 26 साल, पोस्ट शेयर कर ऐसे मनाया जश्न

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Mon, 30 Oct 2023 07:28 PM (IST)

    26 years of Dil Toh Pagal Hai करिश्मा कपूर शाह रुख खान और माधुरी दीक्षित स्टारर फिल्म दिल तो पागल है को 26 साल पूरे हो गए हैं। ऐसे में करिश्मा कपूर ने ...और पढ़ें

    फिल्म दिल तो पागल है को पूरे हुए 26 साल (Photo Credit: Instagram)
    फिल्म दिल तो पागल है को पूरे हुए 26 साल (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 26 years of Dil Toh Pagal Hai: साल 1997 में आई करिश्मा कपूर, शाह रुख खान और माधुरी दीक्षित स्टारर फिल्म 'दिल तो पागल है' हर किसी को याद होगी। इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म को आज भी लोग उतना ही पसंद करते हैं, जितना उस समय में किया था। यश चोपड़ा के निर्देशन में बनी इस फिल्म को आज यानी 30 अक्टूबर को 26 साल पूरे हो गए हैं।

    फिल्म की कहानी से लेकर गाने तक, आज भी लोगों की प्लेलिस्ट में शामिल हैं। अपनी फिल्म के 26 साल पूरे होने का जश्न करिश्मा कपूर ने भी मनाया है। उन्होंने इस फिल्म के लिए एक खास पोस्ट किया है और फैंस की फिर से पुरानी यादें ताजा कर दी हैं।

    यह भी पढ़ें: Karisma Kapoor को जुबैदा से मिली सीखने की नई ललक, बायोपिक को कूल समझने वालों को दिया जवाब

    करिश्मा कपूर ने किया खास पोस्ट

    एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। फोटो में देखा जा सकता है कि करिश्मा कपूर फिल्म के सेट पर एक दीवार के सहारे खड़ी हैं। इस फोटो पर उनकी फिल्म का गाने भोली सी सूरत के लिरिक्स 'दूर खड़ी शर्माए' लिखा हुआ है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Karisma Kapoor (@therealkarismakapoor)

    इसके साथ ही एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है 'इस दिन एक बहुत ही खास फिल्म रिलीज हुई है। फिर एक्ट्रेस ने शाह रुख खान, माधुरी दीक्षित और यश राज फिल्म्स को टैग करते हुए लिखा मेरे साथ 'दिल तो पागल है' का जश्न मनाने में शामिल हों'।

    खबरें और भी

    फिल्म 'दिल तो पागल है' को न सिर्फ अच्छी सफलता मिली, बल्कि इसने अपने यादगार संगीत, आकर्षक कहानी और मुख्य अभिनेताओं के बीच शानदार केमिस्ट्री से फिल्म लवर्स के दिलों में एक खास जगह बना ली।

    यश राज फिल्म्स ने भी फिल्म के गानों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा '26 साल पहले 'दिल तो पागल है' ने हमें 'मोहब्बत क्या है' सिखाया और यह हमारे साथ रहा।

    View this post on Instagram

    A post shared by Yash Raj Films (@yrf)

    फैंस ने भी दी अपनी प्रतिक्रिया

    'दिल तो पागल है' के 26 साल पूरे होने पर फैंस भी लाइक्स और कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा 'मेरी निजी पसंदीदा, मेरे दिल के बहुत करीब'। एक अन्य ने लिखा ' हमें अब इस तरह की खूबसूरत फिल्में नहीं मिलती'। एक और अन्य यूजर ने लिखा 'मैं यह फिल्म देखकर बड़ा हुआ हूं और यह बहुत प्यारी है'।

    यह भी पढ़ें: सालों बाद Karisma Kapoor ने रैंप पर बिखेरा फैशन का जलवा, सबा आजाद-कल्कि कोचलिन भी संग आईं नजर