Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Twinkle Khanna नहीं, 'बादशाह' के लिए Karisma Kapoor थीं पहली पसंद, क्यों हुईं फिल्म से बाहर?

    Updated: Thu, 29 Aug 2024 10:15 AM (IST)

    शाह रुख खान की बेस्ट फिल्मों में शुमार बादशाह की रिलीज को 25 साल पूरे हो गए हैं। कॉमेडी-एक्शन फिल्म में शाह रुख के अपोजिट ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khann ...और पढ़ें

    ट्विंकल खन्ना से पहले करिश्मा को ऑफर हुई थी बादशाह। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    ट्विंकल खन्ना से पहले करिश्मा को ऑफर हुई थी बादशाह। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. शाह रुख खान की फिल्म बादशाह को 25 साल पूरे
    2. शाह रुख के साथ ट्विंकल खन्ना ने निभाया था लीड रोल
    3. करिश्मा कपूर के बादशाह ठुकराने की क्या थी वजह?

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 1999 की हिट फिल्मों में लिस्ट में एक नाम बादशाह (Baadshah) का भी है। अब्बास-मस्तान ने फिल्म का निर्देशन किया था। शाह रुख खान और ट्विंकल खन्ना लीड रोल में थे। बादशाह के 25 साल पूरे होने पर निर्माता रतन जैन ने फिल्म से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया है। उन्होंने बताया कि मूवी के लिए ट्विंकल नहीं बल्कि करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) पहली पसंद थीं।

    करिश्मा कपूर और शाह रुख खान ने शक्ति द पावर और दिल तो पागल है जैसी फिल्मों में साथ काम किया है और उनकी जोड़ी दर्शकों को पसंद भी आई। बादशाह में भी वे काम करने वाले थे, लेकिन करिश्मा यह फिल्म नहीं कर पाईं। उन्होंने लगभग फिल्म को साइन भी कर लिया था।

    बादशाह के लिए करिश्मा कपूर थीं पहली पसंद

    फिल्म निर्माता रतन जैन ने बॉलीवुड हंगामा के साथ बातचीत में खुलासा किया है कि बादशाह के लिए ट्विंकल खन्ना से पहले करिश्मा कपूर पहली पसंद थीं। बकौल निर्माता, "पहले हमने करिश्मा कपूर को चुना था। उन्हें लगभग फाइनल कर लिया गया था, लेकिन फिर किसी कारण से वह नहीं आ सकीं। फिर हमने कुछ ऑप्शंस देखे और आखिर में हमने ट्विंकल खन्ना को फाइनल किया।"

    यह भी पढ़ें- Twinkle Khanna ने किया खुलासा, भूखे रहकर की थी Shah Rukh Khan संग इस गाने की शूटिंग, जानें वजह

    Twinkle Khanna in baadshah

    निर्देशक से उलट निर्माता का बयान

    रतन जैन ने एक तरफ करिश्मा कपूर को पहली च्वाइल बताई है, दूसरी ओर 2019 को दिए एक इंटरव्यू में अब्बास मस्तान ने बादशाह में ट्विंकल खन्ना को पहली पसंद बताया था। जब उनसे पूछा गया था कि क्या ट्विंकल के रोल के लिए मनीषा कोइराला, करिश्मा कपूर, शिल्पा शेट्टी और अनुपमा वर्मा जैसी अभिनेत्रियों को अप्रोच किया गया, तब अब्बास ने कहा था कि ट्विंकल ही उनकी पहली पसंद थीं। यही नहीं, शाह रुख की जगह अक्षय कुमार को अप्रोच करने की खबरों को भी उन्होंने खारिज कर दिया था। उनका कहना था कि शाह रुख बादशाह के लिए उनकी एकमात्र पसंद थे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- अनु मलिक ने सालों बाद किया खुलासा, बताया क्यों Shah Rukh Khan को कहा जाता है ‘किंग खान’ और ‘बादशाह’