सुष्मिता का डांस और रेत में ऋतिक को ढूंढना...महबूब मेरे' गाने पर करिश्मा कपूर ने खोला सालों पुराना अनसुना राज
करिश्मा कपूर ने फिल्म 'फिजा' के मशहूर गाने 'महबूब मेरे' से जुड़ा एक अनसुना राज खोला है। उन्होंने बताया कि गाने में सुष्मिता सेन डांस कर रही थीं, जबकि वह ऋतिक रोशन को रेत में ढूंढ रही थीं, जो उनके लिए अजीब स्थिति थी।
-1786724866916_m.webp)
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड स्टार करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) ने साल 2000 में फिल्म फिजा में काम किया था। इस फिल्म में करिश्मा के साथ ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और जया बच्चन (Jaya Bachchan) नजर आए थे जबकि सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) ने इसमें कैमियो किया था।
सुष्मिता ने किया था जबरदस्त डांस
अब करिश्मा कपूर ने फिजा के मशहूर गाने 'महबूब मेरे' के बारे में एक ऐसी बात बताई है जो अब तक किसी को पता नहीं थी और जो काफी अनोखी भी है। इस गाने में खास तौर पर सुष्मिता सेन ने अपने डांस मूव्स से दर्शकों को काफी इम्प्रेस किया था।
करिश्मा ने याद किया कि उन्हें स्क्रीन पर वह स्थिति कितनी अजीब लगी थी, जब फिल्म में ऋतिक रोशन को ढूंढते हुए सुष्मिता सेन एक गाने पर डांस कर रही थीं।

करिश्मा कपूर ने सालों बाद खोला राज
यह बात उन्होंने डांस रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5' में बताई। इसके एक खास एपिसोड के लिए 90 के दशक के मशहूर म्यूजिक स्टार्स अनु मलिक और कुमार सानू शामिल हुए थे।
कंटेस्टेंट वैदेही और रोमशा ने 'महबूब मेरे' समेत कुछ सदाबहार बॉलीवुड गानों पर दमदार प्रदर्शन किया। उनकी परफॉर्मेंस के बाद करिश्मा ने गाने से अपने संबंध के बारे में खुलकर बात की और फिजा के इस गाने के बारे में एकदम नई बात बताई।

गाने में नजर आया खास ट्रिविया
करिश्मा ने कहा,'आप लोगों को पता नहीं होगा, ये ट्रिविया है कि मैं भी हूं इस गाने में और ये बहुत अलग स्थिति थी और मुझे भी बहुत अजीब लग रहा था कि सुष्मिता डांस कर रही थी और मैं ऋतिक को ढूंढ रही थी इस गाने के बीच में। मैं रेत के बीच में ऋतिक को ढूंढ रही थी जोकि बड़ी अजीब सी स्थिति थी।'
बता दें कि सुष्मिता सेन ने फिल्म में एक छोटा सा रोल किया था और 'महबूब मेरे' गाने में नजर आई थीं। यह गाना फिल्म का सुपरहिट सॉन्ग साबित हुआ।
यह भी पढ़ें- 'प्यार मोहब्बत खत्म...', Govinda के साथ Karisma Kapoor ने क्यों फिल्में करना कर दिया था बंद? को-स्टार का खुलासा
यह भी पढ़ें- 62 साल पुराना है कपूर परिवार से Helen का रिश्ता, दिए कई कल्ट क्लासिक गाने, लता दी-आशा ताई की आवाज ने मचाई धूम

