Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Raveena Tandon Pics: 49 की उम्र में रवीना टंडन पर चढ़ा हॉटनेस का खुमार, स्टनिंग लुक से लगाई आग

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Sat, 06 Jan 2024 06:38 PM (IST)

    Raveena Tandon Latest Pics रवीना टंडन का नाम इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेज की लिस्ट में शुमार है। अपनी कमाल की अदाकारी के लिए रवीना टंडन काफी मशहूर हैं। ...और पढ़ें

    बेहद शानदार हैं रवीना टंडन की ये फोटो (Photo Credit-Instagram)
    बेहद शानदार हैं रवीना टंडन की ये फोटो (Photo Credit-Instagram)

    HighLights

    1. सामने आईं रवीना टंडन की लेटेस्ट तस्वीरें
    2. जल्द रिलीज होगी रवीना टंडन की कर्मा कॉलिंग
    3. एक्ट्रेस की लेटेस्ट फोटो हैं कमाल

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Raveena Tandon Shares Latest Pics: 90 के दशक की दमदार एक्ट्रेस के बारे में चर्चा की जाए तो उसमें रवीना टंडन का नाम जरूर शामिल होगा। अपनी एक्टिंग के दम पर रवीना किसी भी फिल्म को हिट कराने का हुनर रखती हैं। बड़े पर्दे के बाद अब ओटीटी पर वेब सीरीज 'कर्मा कॉलिंग' के जरिए धमाल मचाने के लिए तैयार हैं।

    इस बीच रवीना टंडन की लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिनमें अपने स्टनिंग लुक से अदाकारा फैंस के दिलों पर बिजलियां गिरा रही हैं।

    सामने आईं रवीना टंडन की लेटेस्ट तस्वीरें

    मौजूदा समय में 'कर्मा कॉलिंग' को लेकर रवीना टंडन का नाम काफी सुर्खियां बटोर रहा है। इस बीच रवीना ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर लेटेस्ट तस्वीरों को शेयर किया है। इन फोटो में आप देख सकते हैं कि रवीना बेहद स्टाइलिश लुक में नजर आ रही हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Raveena Tandon (@officialraveenatandon)

    49 साल की उम्र में रवीना टंडन कितनी ज्यादा हॉट और बोल्ड हैं, उसका अनुमान आसानी से लगा सकते हैं। रवीना ने इन फोटो के कैप्शन में लिखा है- एक शनिवार जैसा कुछ भी नहीं है। कुल मिलाकर कहा जाए तो रवीना टंडन की ये फोटो हद से ज्यादा शानदार हैं, जिनको देखकर फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ने वाली हैं। सोशल मीडिया पर रवीना टंडन की ये तस्वीरें फैंस की बीच चर्चा की विषय बन गई हैं,

    जिनकी वजह से ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। ये पहला मौका नहीं है जब रवीना ने अपने हुस्न का जलवा सोशल मीडिया पर बिखेरा है, इससे पहले भी कई बार 'मोहरा' एक्ट्रेस किलर लुक्स से महफिल लूटती नजर आ चुकी हैं।

    जल्द रिलीज होगी रवीना टंडन की कर्मा कॉलिंग

    कर्मा कॉलिंग को लेकर रवीना टंडन चर्चा में बनी हुई है। सस्पेंस थ्रिलर के तौर पर वेब सीरीज 'कर्मा कॉलिंग' की रिलीज का हर कोई इंतजार कर रहा है। गौर करें इस वेब सीरीज की रिलीज डेट की तरफ तो 26 जनवरी को रवीना टंडन की ये सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। इस सीरीज के टीजर ने फैंस की एक्साइटेमेंट को बढ़ा रखा है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- Karmma Calling Teaser: सक्सेस की लालच में हर हद पार करेंगी Raveena Tandon, 'कर्मा कॉलिंग' का दमदार टीजर रिलीज