विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'भूल भुलैया 3' की शूटिंग छोड़ ठेले पर चाट खाने पहुंचे Kartik Aaryan, सोशल मीडिया पर शेयर की मजेदार तस्वीरें

Published: Sun, 07 Jul 2024 09:52 AM (IST)

बॉलीवुड की फेमस हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया के तीसरे पार्ट की शूटिंग शुरू हो चुकी है। दूसरे पार्ट में धमाल ...और पढ़ें

एक्टर कार्तिक आर्यन. फोटो क्रेडिट - इंस्टाग्राम
एक्टर कार्तिक आर्यन. फोटो क्रेडिट - इंस्टाग्राम

HighLights

  1. मध्य प्रदेश में शूटिंग के लिए पहुंची 'भूल भुलैया 3' की टीम
  2. तृप्ति डिमरी, विद्या बालन औ बाकी कास्ट ने शुरू की शूटिंग
  3. शूटिंग के बीच कार्तिक ने लिया चाट का मजा

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हैंडसम हंक कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने 'चंदू चैंपियन' से बॉक्स ऑफिस पर कहर ढा दिया। फिल्म की कहानी के साथ-साथ उनकी एक्टिंग को भी काफी पसंद किया गया। कार्तिक इन दिनों हॉरर-कॉमेडी मूवी 'भूल भुलैया 3' की शूटिंग में व्यस्त हैं। ये एक्टर की इस साल की दूसरी फिल्म होगी।

मध्य प्रदेश में 'भूल भुलैया 3' की शूटिंग

सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग एन्जॉय करने वाले कार्तिक आर्यन की एक झलक पाने के लिए उनके फैंस बेताब रहते हैं। बी टाउन का ये हैंडसम एक्टर इन दिनों मध्य प्रदेश के ओरछा में 'भूल भुलैया 3' की शूटिंग में व्यस्त है। मगर अपने बिजी शेड्यूल से टाइम निकालकर कार्तिक एन्जॉयमेंट करना भी खूब जानते हैं। 

यह भी पढ़ें: Chandu Champion के बाद 'भूल भुलैया 3' मोड में लौटे Kartik Aaryan, तृप्ति डिमरी संग इस शहर में कर रहे शूटिंग!

कार्तिक ने लिया चाट का मजा

ओरछा में महल में 'भूल भुलैया 3' की शूटिंग हो रही है। पिछले कई दिनों से यहां शूटिंग चल रही है। कार्तिक आर्यनपूरी टीम सहित ओरछा में मूवी की शूटिंग के लिए आए हुए हैं। यहां के ऐतिहासिक धरोहरों में फिल्म के कुछ हिस्से की शूटिंग की जा रही है। इस बीच कार्तिक आर्यन शूटिंग से समय निकालकर ठेले पर चाट खाने के लिए पहुंचे। उन्हें अपने बीच देख सेल्फी के लिए फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी। 

ओरछा में एक ठेले के सामने खड़े होकर कार्तिक ने चाट की फोटो शेयर की। इसके साथ ही कुछ फनी तस्वीरें भी शेयर कीं। एक्टर ने यहां आलू टिक्की और भेल का आनंद लिया। 

सेल्फी के लिए क्रेजी हुए फैंस

जैसे की लोगों ने कार्तिक आर्यन को अपने बीच देखा, उनके साथ सेल्फी लेने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। मगर इन सबसे बेफिक्र कार्तिक चाट का मजा लेने में मशगूल थे। 

'भूल भुलैया 3' की स्टार कास्ट

अनीस बज्मी के डायरेक्शन में बन रही 'भूल भुलैया 3' में कार्तिक आर्यन के अलावा तृप्ति डिमरी, विद्या बालन, राजपाल यादव भी हैं। माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) के भी फिल्म में होने की चर्चा तेज है।

यह भी पढ़ें: 'चंदू चैम्पियन' एक्टर Kartik Aaryan ने फिर की नेपोटिज्म को लेकर बात, बोले- कभी-कभी किसी को...

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।