विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कार्तिक आर्यन की Captain India को मिल गई हीरोइन, 9 साल बाद बॉलीवुड में कमबैक करेगी एक्ट्रेस?

Published: Tue, 18 Aug 2026 08:07 AM (IST)

अभिनेता कार्तिक आर्यन की मोस्ट अवेटेड फिल्म कैप्टन इंडिया की कास्ट को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आ रहा है।

कैप्टन इंडिया फिल्म (फोटो क्रेडिट- एक्स)

कैप्टन इंडिया फिल्म (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. कार्तिक आर्यन की अगली फिल्म कैप्टन इंडिया

  2. लीड एक्ट्रेस के तौर पर सामने आया अभिनेत्री नाम

  3. इस फिल्म से हिंदी सिनेमा में रखा था कदम

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता कार्तिक आर्यन का नाम लंबे समय से फिल्म कैप्टन इंडिया (Captain India) को लेकर चर्चा में बना हुआ है। करीब 5 साल पहले उनकी इस मूवी की ऑफिशियल अनाउंसमेंट हुई थी। बीच में लगा था कि कैप्टन इंडिया शायद ठंडे बस्ते में चली गई है।

लेकिन जैसे ही इसकी लीड एक्ट्रेस को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आया है, तो एक बार फिर कार्तिक की इस अपकमिंग मूवी को लेकर सुर्खियां तेज हो गई हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि वह कौन सी अदाकारा है, जो कैप्टन इंडिया में कार्तिक आर्यन संग नजर आ सकती है। 

कैप्टन इंडिया में नजर आएगी ये अभिनेत्री

बीते समय में कई दक्षिण भारतीय कलाकार हिंदी फिल्मों में तथा हिंदी फिल्मों के कई कलाकार दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम कर रहे हैं। इस कड़ी में अब अभिनेत्री पार्वती थिरुवोथु (Parvathy Thiruvothu) अभिनेता कार्तिक आर्यन के साथ काम करने जा रही हैं। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट में इस मामले को लेकर दावा किया गया है।

यह भी पढ़ें- National Award जीतते ही भोले की भक्ति में लीन हुए 'चंदू चैंपियन', महाकालेश्वर के द्वार पहुंचे Kartik Aaryan

parvathy thiruvothu kartik aaryan

दरअसल, पार्वती की एंट्री कार्तिक आर्यन की आगामी फिल्म कैप्टन इंडिया में हुई है। पहले इस फिल्म की घोषणा साल 2021 में हुई थी, लेकिन फिर फिल्म से निर्देशक हंसल मेहता हट गए। उसके बाद साल 2026 में इस फिल्म के फिर से पटरी पर लौटने की खबरें आईं और इस बार निर्देशन की बागडोर चक दे इंडिया फिल्म के निर्देशक शिमित अमीन के हाथों में सौंपी गई।

parvathy thiruvothu

साल 2009 में प्रदर्शित फिल्म राकेट सिंह: सेल्समैन ऑफ द ईयर के करीब 17 साल बाद शिमित दोबारा निर्देशन में वापसी कर रहे हैं। बता दें कि पैन इंडिया फिल्मों का चलन बढ़ने से हिंदी और दक्षिण भारतीय सिनेमा के कलाकारों के लिए एक-दूसरे के सिनेमा में काम करने की दूरियां धीरे-धीरे खत्म होती दिख रही हैं। 

9 साल पहले किया था बॉलीवुड डेब्यू

सिनेमाई गलियारों की रिपोर्टों के अनुसार, कैप्टन इंडिया में पार्वती अहम भूमिका में होंगी। हालांकि, उनके पात्र के बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। उल्लेखनीय है कि ज्यादातर मलयालम और तमिल फिल्मों में काम करने वाली पार्वती ने साल 2017 में फिल्म करीब करीब सिंगल से हिंदी सिनेमा में कदम रखा था। ऐसे में अब लगभग 9 साल के इंतजार के बाद वह बॉलीवुड में वापसी के लिए तैयार हैं। 

यह भी पढ़ें- असम बाढ़ प्रभावितों के लिए Kartik Aaryan ने की करोड़ों की मदद, सीएम ने जताया 'चंदू चैंपियन' का आभार