Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Kartik Aaryan ने 'लॉलीपॉप लागेलू' गाने पर किया जबरदस्त डांस, बहन की शादी में निभाई भाई वाली ड्यूटी

    Updated: Fri, 05 Dec 2025 08:05 AM (IST)

    बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) के घर में शादी का माहौल है। उनकी बहन कृतिका तिवारी (Kritika Tiwari) की शादी के फंक्शन चल रहे हैं। हाल ही ...और पढ़ें

    बहन की संगीत में भोजपुरी गाने पर थिरके कार्तिक आर्यन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    बहन की संगीत में भोजपुरी गाने पर थिरके कार्तिक आर्यन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. कार्तिक आर्यन ने बहन की संगीत में किया डांस

    2. भोजपुरी गाने पर कार्तिक आर्यन ने थिरकाए कदम

    3. कार्तिक ने बहन की हल्दी फंक्शन में भी किया था रॉक

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कार्तिक आर्यन इन दिनों फिल्मों की शूटिंग और प्रमोशन से फुरसत पाकर अपनी बहन कृतिका तिवारी (Kartik Aaryan Sister Kritika Tiwari) की शादी के फंक्शन में व्यस्त हैं। मुंबई में कृतिका की शादी के फंक्शन चल रहे हैं, जहां अभिनेता फुल ऑन मस्ती करते हुए देखे गए।

    हाल ही में कृतिका तिवारी की हल्दी सेरेमनी होस्ट की गई थी, जिसकी झलक कार्तिक आर्यन ने शेयर की थी। वह अपनी बहन के साथ इस खूबसूरत पल को एन्जॉय करते हुए देखे गए थे। अब कृतिका की प्री-वेडिंग सेरेमनी से कार्तिक का एक वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

    बहन की संगीत में कार्तिक का धमाल

    दरअसल, कार्तिक आर्यन ने अपनी बहन की संगीत पार्टी में धमाल मचा दिया। उन्होंने भोजपुरी गाने पर भी अपने पैर थिरकाए। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें अभिनेता पवन सिंह के आइकॉनिक भोजपुरी सॉन्ग 'तू लागेवेलू जब लिपिस्टिक लॉलीपॉप लागेलू' पर धमाकेदार डांस किया।

     

    कार्तिक आर्यन ने अपनी मजेदार परफॉर्मेंस से स्टेज पर आग लगा दी। वह फैमिली और रिश्तेदारों के साथ फनी स्टेप्स से महफिल में चार-चांद लगा रहे हैं। बहन की संगीत पार्टी में अभिनेता पीच कलर का फ्लोरल कुर्ता और व्हाइट पायजामा कैरी किया है जिसमें वह बहुत हैंडसम लग रहे हैं। कार्तिक का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 'नहीं मिला ऑफर,' कार्तिक आर्यन की Naagzilla की हीरोइन नहीं बनेगी ये एक्ट्रेस?

    बहन की शादी में कार्तिक ने निभाई ड्यूटी

    कार्तिक आर्यन की बहन कृतिका तिवारी शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। सोशल मीडिया पर उनकी शादी की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसमें वह अपनी बहन की ब्राइडल एंट्री में साथ दिख रहे हैं। वह फूलों की चादर थाम भाई वाली ड्यूटी निभाते दिखे।

    kartik aaryan

    ऑफ-व्हाइट कलर के कुर्ता-पायजामा में एक्टर जच रहे हैं। वहीं, उनकी बहन पिंक फ्लोरल लहंगे में बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं।

    यह भी पढ़ें- बहन की हल्दी सेरेमनी में Kartik Aaryan का धमाल, दिखी क्यूट से दूल्हे की झलक