Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कार्तिक आर्यन ने किया 'भूल भुलैया' के सेट से कियारा आडवाणी का लुक रिवील! देखकर लग जाएगा झटका

    By Pratiksha RanawatEdited By:
    Updated: Mon, 01 Nov 2021 02:45 PM (IST)

    अब हाल ही में कार्तिक आर्यन ने हैलोविन पर अपनी भूल भुलैया 2 को-स्टार कियारा आडवाणी का लुक रिवील किया है। हालांकि कार्तिक ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें ...और पढ़ें

    कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी, फोटो साभार: Instagram
    कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी, फोटो साभार: Instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों लगातार शूटिंग में व्यस्त हैं। इसी बीच कार्तिक सोशल मीडिया पर भी लगातार सक्रिय रहते हैं। कार्तिक कई मजेदार तस्वीरें अपने फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। अब हाल ही में कार्तिक आर्यन ने हैलोविन के मौके पर अपनी 'भूल भुलैया 2' को-स्टार कियारा आडवाणी का लुक रिवील किया है। हालांकि कार्तिक ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें कियारा दिख तो नहीं रहीं लेकिन एक्टर का दावा है कि तस्वीर में कियारा हैं और ये उनका हैलोविन लुक है।

    दरअसल कार्तिक आर्यन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर कई मजेदार पोस्ट्स फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। अब हाल ही में कार्तिक आर्यन ने अपनी आगामी फिल्म 'भूल भुलैया 2' के सेट से एक्ट्रेस कियारा आडवाणी का हैलोविन लुक रिवील किया है। जिसे देख एक्ट्रेस की भी हंसी छूट गई। कियारा ने कार्तिक से ये भी कहा कि उन्होंने एक्ट्रेस का लुक क्यों रिवील किया। हालांकि फैंस अब भी कन्फ्यूज हैं कि इस तस्वीर में कियारा आखिर हैं कहां?

    कार्तिक आर्यन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए 'भूल भुलैया 2' के सेट से एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में कार्तिक आर्यन फिल्म से अपने लुक में बैठे हैं। उनके बाजू में एक बुजुर्ग व्यक्ति फिल्म का क्लैप हाथ में लेकर बैठा है। इस व्यक्ति को ही कार्तिक ने कियारा आडवाणी बताया है। कार्तिक ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'किया आडवाणी अपने हैलोविन आउटफिट में, क्या डेडिकेटेड एक्टर हैं।'

    View this post on Instagram

    A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

    कार्तिक की इस तस्वीर पर कियारा ने भी प्रतिक्रिया दी है। कियारा ने इस तस्वीर को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा, 'हा हा हा, तुमने मेरा फिल्म का लुक क्यों रिवील किया।' इस पर कार्तिक आर्यन ने भी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'सबको पता चलना चाहिए कि तुम बूढ़ी हो रही है।' कार्तिक के इस पोस्ट पर सभी लोग ठहाके मारकर हंस रहे हैं। साथ ही साथ एक्टर के ह्यूमर की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

    खबरें और भी