Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    फैन ने सरेआम Kartik Aaryan से मांगी 6 करोड़ वाली नई Range Rover कार, एक्टर बोले- दोस्त उधार पर...

    Updated: Sat, 16 Mar 2024 02:07 PM (IST)

    हाल ही में Bhool Bhulaiyaa 3 कलाकार कार्तिक आर्यन ने करोड़ों की कीमत वाली नई रेंज रोवर कार खरीदी है। इस लग्जरी गाड़ी को लेकर कार्तिक (Kartik Aaryan) क ...और पढ़ें

    कार्तिक आर्यन का लेटेस्ट वीडियो आया सामने (Photo Credit-Instagram)
    कार्तिक आर्यन का लेटेस्ट वीडियो आया सामने (Photo Credit-Instagram)

    HighLights

    1. साइकिल चलाते नजर आए कार्तिक आर्यन
    2. एक्टर ने हाल ही में खरीदा करोड़ों की कीमत वाली रेंज रोवर
    3. हॉरर कॉमेडी भुल भुलैया 3 में दिखेंगे कार्तिक

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्म प्यार का पंचनामा से फैंस का दिल जीतने वाले कलाकार कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) अब इंडस्ट्री के मंजे हुए अभिनेताओं में सुमार हो गए हैं। हाल ही में कार्तिक ने करोड़ों की कीमत वाली नई रेंज रोवर कार खरीदी है। इस लग्जरी गाड़ी को लेने की वजह से एक्टर का नाम सुर्खियों में बना रहा। 

    इस बीच भूल भुलैया 3 (Bhool Bhulaiyaa 3) एक्टर कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह साइकिल की सवारी करते दिख रहे हैं। इस दौरान फैंस ने उनसे नई रेंज रोवर को लेकर सवाल पूछे हैं, जिस पर कलाकार ने मजेदार जवाब दिए हैं। 

    सामने आया कार्तिक आर्यन का लेटेस्ट वीडियो 

    वीकेंड के मौके पर कार्तिक आर्यन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह साइकिल चलाते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो के कैप्शन में अभिनेता ने लिखा है- सोच रहा हूं अब साइकिल से ही फिल्म के सेट पर जाऊं। उनका ये कैप्शन में आप में बेहद खास लग रहा है। 

    सिर्फ इतना ही नहीं कार्तिक के लेटेस्ट वीडियो को देखकर फैंस भी सवाल पूछने लगे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है- ये देखो 5 करोड़ की गाड़ी खरीद कर साइकिल पर घूम रहे हैं। इस पर कार्तिक आर्यन ने जवाब देते हुए लिखा है- क्या ही किया पुरानी आदतें छोड़ने में टाइम लगता है। 

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

    दूसरे यूजर ने लिखा है- 6 करोड़ वाली रेंज रोवर मुझे दे दो। इस पर भूल भुलैया 3 स्टार ने मजेदार रिप्लाई देते हुए लिखा है- अभी एक दोस्त उधार पर मांग कर लेकर गया है। जैसे ही वापस आता है आपको बताता हूं। इस तरह से तमाम गजब के जवाब कार्तिक आर्यन ने फैंस को दिए हैं। 

    भूल भुलैया 3 से लौटेंगे रूह बाबा 

    मौजूदा समय में कार्तिक आर्यन फिल्म भूल भुलैया 3 की शूटिंग को लेकर चर्चा में बने हुए है। उनकी ये हॉरर कॉमेडी फिल्म इसी साल दीवाली के अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

    ये भी पढ़ें- 'कटोरी' के साथ 6 करोड़ी कार की डिक्की में लेटे दिखे Kartik Aaryan, तस्वीर शेयर कर बोले- 'हमारी रेंज थोड़ी...'