Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सुपरहीरो बनने जा रहे हैं Kartik Aaryan! इस अवतार में देख उड़े फैंस के होश, बोले- 'कृष 4 आने...'

    Updated: Mon, 13 May 2024 09:05 PM (IST)

    कार्तिक आर्यन फैंस के पसंदीदा स्टार्स में से एक हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और आए दिन अपने चाहने वालों के साथ कुछ न कुछ शेयर करते रहते ...और पढ़ें

    कार्तिक आर्यन सुपरहीरो बने (Photo Credit: Instagram)
    कार्तिक आर्यन सुपरहीरो बने (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन बी टाउन के बेहतरीन स्टार्स में से एक हैं। इस साल उनकी दो मूवी रिलीज होने वाली हैं। पहली चंदू चैंपियन और दूसरी भूल भुलैया 3। इन दोनों ही फिल्मों के चलते कार्तिक चर्चा में बने हुए हैं। इसी बीच अब उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करके फैंस के बीच खलबली मचा दी है।

    इस पोस्ट में कार्तिक आर्यन सुपरहीरो बने हुए दिखाई दे रहे हैं, जिसे देखने के बाद फैंस अलग-अलग कयास लगाते हुए रिएक्ट कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: कार्तिक आर्यन ने Bhool Bhulaiyaa 3 के सेट से शेयर की नई झलक, 18 घंटे शूटिंग के बाद दिखाया कैसा था हाल

    सुपरहीरो बने कार्तिक आर्यन

    कार्तिक आर्यन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वह ध्यान की मुद्रा में बैठे हुए दिख रहे हैं। इसके साथ ही इस दौरान उनके शरीर से अलग सी रोशनी निकलती हुई दिखाई दे रही है। सिर्फ इतना ही नहीं, उनका चेहरा और बाल भी काफी हटके दिखाई दे रहे हैं। इस मोशन वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने अपने कैप्शन में लोडिंग लिखा है।

    View this post on Instagram

    A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

    फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन

    इस वीडियो को देखने के बाद फैंस अपने-अपने रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि कृष 4 तो नहीं। दूसरे यूजर ने लिखा कि रा वन पार्ट 2 आ गया है। तीसरे यूजर ने लिखा कि ब्रह्मास्त्र 2, कृष 4 या शक्तिमान है। बता दें कि अभी कार्तिक ने इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है कि यह लुक उनकी नई फिल्म का है या कुछ और है।

    कार्तिक की ये फिल्में होंगी रिलीज

    एक्टर के वर्क फ्रंट की बात करें, तो वह जल्द ही चंदू चैंपियन में दिखाई देने वाले हैं, जो अगले महीने 10 जून को रिलीज होने वाली है। इसके अलावा दिवाली के आसपास उनकी 'भूल भुलैया 3' आने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ तृप्ति डिमरी, विद्या बालन समेत कई स्टार्स दिखाई देने वाले हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Kartik Aaryan: मुंबई ट्रैफिक से बचने के लिए कार्तिक आर्यन ने किया मेट्रो का सफर, फैंस के साथ खिंचवाईं तस्वीरें